BREAKING NEWSCrime News - अपराधLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSफीचर्ड

कानपुर एनकाउंटर : सीएम ने दिये अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश, एडीजी लॉ एण्ड आर्डर कानपुर रवाना


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले और आठ जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाल अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ग़ृह) अवनीश अवस्थी से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। घटना की ​निगरानी के लिए कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

यूपी डीजीपी बोले

पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में कहा है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गयी थी। जेसीबी लगा दिया, जिससे वाहन पुलिस के वाहन बाधित हो गये है। फोर्स के उतरने के बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी है। जवाबी फायरिंग हुई और इसमें सीओ समेत पुलिस के आठ जवान शहीद हो गये। सात पुलिस कर्मी घायल है।

कानपुर देहात की सीमाएं सील

डीजीपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद कानपुर देहात की सीमाओ को सील करके पुलिस की दबिश जारी है। यूपी एसटीएफ इस मामले में पहले से ही काम कर रही है। कानपुर पुलिस के आ​लाधिकारी मौके पर है।


सूत्रों की मानें तो इस घटना के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने कमान संभाल ली है। तीन बदमाश मारे जाने की खबर है। पुलिस ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेरा हुआ है। पुलिस एनकाउंटर अभियान चला रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अभी विकास दुबे और उसके साथी गांव छोड़कर भागने में सफल नहीं हुए हैं।

क्या है मामला

गुरुवार देर रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बिठूर, चौबेपुर, शिवराजपुर थानों की संयुक्त पुलिस टीमें अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके गांव विकरु पहुची और घेराबंदी करते हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। इस बीच पुलिस के गांव में आने की भनक अपराधियों को लग गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही बदमाश के गुर्गों ने इस दौरान छतों से ही पुलिस टीमों पर गोलीबारी शुरू दी। बदमाशों की फायरिंग में सीओ, थानाध्यक्ष, दो दरोगा व चार सिपाहियों को गोली जा लगी और अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों की फायरिंग की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई और गोली लगने से कई घायल पुलिस कर्मियों को लेकर साथी कर्मी जान जोखिम में डालकर बदमाशों की फायरिंग के बीच से निकालकर पास के अस्पताल पहुची। जहां से उन्हें रीजेंसी ले जाया गया और उपचार शुरू हुआ। एडीजी ने बदमाशों के दुस्साहस मामले में सीओ समेत आठ कर्मियों के शहीद होने की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बदमाशों की फायरिंग में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा, शिवराजपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार, बिठूर थाना के मंधना चौकी इंचार्ज अनूप सिंह, शिवराजपुर थाने में तैनात एसआई नीबू लाल व कांस्टेबल सुल्तान व तीन अन्य सिपाही समेत आठ कर्मी शहीद हो गए। जबकि चार पुलिस कर्मी घायल भी हैं। उधर, पुलिस पर बदमाशों के फायरिंग में कई कर्मियों के घायल होने की जानकारी पर एडीजी जोन जय नारायण सिंह, आईजी रेंज मोहित अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु, पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ. अनिल कुमार सहित कई थानों के फोर्स मौके पर पहुच गए।

Related Articles

Back to top button