अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

बारिश के बाद नेपाल में भूस्खलन, सात की मौत, कई लापता

काठमांडू : पूर्वोत्तर भारत में जोरदार बारिश के साथ बाढ़ आ गयी है। नेपाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में कम से कम सात लोग मारे गए और नौ अन्य लापता हो गए हैं। वहीं, बागलुंग जिले में एक भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य रुकम पश्चिम और पालपा जिले में अलग-अलग घटनाओं में मारे गए।

पुलिस ने कहा कि बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक सात लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में एक पांच साल का लड़का भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण अब तक कुल नौ लोग लापता हो गए हैं। इस बीच, जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे अगले तीन दिनों तक देश के प्रमुख हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।

विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए विशेष मौसम और बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, मॉनसून ट्रफ वर्तमान में नेपाल के दक्षिणी भाग में है और 31 जुलाई तक रहेगा।

Related Articles

Back to top button