करिअरटॉप न्यूज़फीचर्ड

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1610 – फ्रांस के सम्राट हेनरी चतुर्थ की हत्या और लुईस-13वां फ्रांस की गद्दी पर बैठा।

1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की ।

1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।

1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।

1941 – 36000 फारसी यहूदियों को गिरफ्तार किया गया।

1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111वां सदस्य बना।

1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1981 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-192 लांच किया।

1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ।

1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगाया।

2010 – भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन।

2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

Related Articles

Back to top button