टेक्नोलॉजी

Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द हो सकते हैं लॉन्च, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Mi 10 और Mi 10 Pro हैंडसेट्स पर काम कर रही है। इनके फीचर्स और कीमत ऑनलाइन लीक हुए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स वर्ष 2020 में कंपनी के फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। Mi 10 सीरीज के दोनों फोन्स 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2019 में कपनी ने बताया था कि Mi 10 उन कुछ स्मार्टफोन्स में से एक होगा जिन्हें स्नैपड्रैगन 865 प्रोससर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Mi 10 की संभावित कीमत: चीन की वेबसाइट Weibo पर एक टिप्सटर ने इमेज शेयर की है जिसमें Mi 10 और Mi 10 Pro की डिटेल्स लीक हुई हैं। हालांकि, इसमें Mi 10 की सटीक कीमत की जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहला 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। दूसरा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। तीसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। इसकी शुरुआती कीमत 3199 चीनी युआन यानी करीब 32,700 रुपये हो सकती है।

Mi 10 के संभावित फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर Sony IMX686 के साथ आएगा। दूसरा 20 मेगापिक्सल का, तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेअरटिएरी सेंसर और चौथा 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं, फोन में 30x डिजिटल जूम सपोर्ट देने की भी उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो ट्रिपल फास्ट-चार्जिंग तकनीक के साथ पेश की जा सकती है। यह फोन NFC सपोर्ट भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही ड्यूल-मोड 5G कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।

Mi 10 Pro की संभावित कीमत: इसे भी तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहला 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा जिसकी कीमत 3799 चीनी युआन यानी करीब 38,900 रुपये होगी। दूसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा जिसकी कीमत 4099 चीनी युआन यानी करीब 42,000 रुपये होगी। वहीं, तीसरा 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जो 4499 चीनी युआन यानी करीब 46,000 रुपये का होगा।

Mi 10 Pro के संभावित फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल, दूसरा 20 मेगापिक्सल का, तीसरा 48 मेगापिक्सल सेंसर और चौथा 12 मेगापिक्सल का सेंसर और चौथा 8 मेगापिक्सल सेंसर होगा। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 66W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक के साथ पेश की जा सकती है। यह एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ पेश किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button