राज्य

MP: गांजे की तस्करी करती थी महिला, तेलंगाना से छिपाकर ला रहे थे 37 किलो गांजा

भोपाल.कोहेफिजा पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेलंगाना से गाड़ी में गांजा छिपाकर लाए थे। उनके कब्जे से 31 किलो गांजा बरामद किया गया है।

MP: गांजे की तस्करी करती थी महिला, तेलंगाना से छिपाकर ला रहे थे 37 किलो गांजा

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी कि जायलो गाड़ी से गांजे की तस्करी की जा रही है। गाड़ी में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना पर सोमवार की दोपहर दाता कालोनी के पास चेकिंग पाइंट लगाया गया। दिल्ली की रजिस्टर्ड एक जायलो गाड़ी को रोका गया। जिसमें एक महिला, दो युवक और पांच साल का बच्चा सवार था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम टी. मणिकंटा, टी. बारा प्रसाद और टी. लक्ष्मी बताया। यह तेलंगाना के ईस्ट गोदावरी के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को गुमराह किया कि बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है, उसका भोपाल में इलाज चल रहा है। बच्चे को दिखाने के लिए ही भोपाल आए हैं।

स्टेपनी के नीचे बने गुप्त केबिन में रखा था गांजा

पुलिस ने जब गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली तो स्टेपनी के नीचे एक गुप्त केबिन बना हुआ था। जब उसे खोला गया तो उसमें 31 किलो गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर बच्चे की तबीयत खराब होने का कारण बताकर गाड़ी निकाल लेते थे। भोपाल में गांजा सप्लाई करने दूसरी बार आए हैं। भोपाल के अलावा रायपुर, भिलाई, राजस्थान और दिल्ली में गांजे की सप्लाई कर चुके हैं। भोपाल में गांजे की डिलेवरी किसे देने आए थे पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button