ब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP में चुनावी रण का शंखनाद शुरू, देखें BJP के महाकुंभ में क्या होगा खाश

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है| राज्य में भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पहले से ही निकल रही है, और आज भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है| भोपाल के जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन हो रहा है| आयोजन के दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक समागम होने का दावा किया जा रहा है| कार्यक्रम की शुरुआत में गायक कैलाश खेर ने परफॉर्मेंस भी दी| कार्यक्रम में उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह जैसे प्रदेश के दिग्गज नेता भी मौजूद हैं| साथ ही यहां बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद हैं| मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है, पिछले कई वर्षों में जो नहीं हुआ वो अब देश में हो रहा है| दुनिया में आज हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ा है| कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अब मैं झांसी से सांसद हूं, कल आने से पहले मैं यहां कन्फ्यूज़ थी| मैंने शिवराज जी से पूछा था, कि क्या मेरे आने से यहां आपको फायदा होगा, जिसके बाद शिवराज जी ने उन्हें न्योता दिया| उमा ने कहा कि मेरी अपील है कि अबकी बार पहले से ज्यादा सीटें पार्टी को जिताएं| उमा भारती ने अपील की कि अबकी बार कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा का सवाल है, इसलिए जीतना जरूरी है| उमा ने कहा, कि 2003 के चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने मुझसे भोजशाला पर बहस की| उन्होंने चुनाव में मुद्दा बनाया कि मैंने छिंदवाड़ा के हनुमान जी को कलाकंद में अंडा मिलाकर खिलाया है, लेकिन चुनाव के नतीजे आए तो कलाकंद हमें मिला और अंडा कांग्रेस के मुंह पर गिरा| उन्होंने कहा कि हम राम का नाम लेना भी जानते हैं और रामराज्य के बारे में भी जानते हैं| आगामी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा का आज का यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से चुनाव के अभियान का आगाज माना जा रहा है| पार्टी का दावा है कि करीब 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्हें मोदी और शाह चुनावी जीत का मंत्र देंगे| कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “महाकुंभ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार करेगा| वर्ष 2008 और 2013 में भी हमने महाकुंभ का आयोजन कर विजय प्राप्त की थी| इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में जुटे हैं| चुनौती बड़ी है, कार्यक्रम बड़ा है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी बड़ी है| इस रैली में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं|

Related Articles

Back to top button