BREAKING NEWSTOP NEWSअद्धयात्मउत्तर प्रदेशफीचर्ड

राम भक्ति में डूबी मुस्लिम महिलाएं, घरों में पूजा अर्चना के साथ भव्य आरती

अलीगढ़, 5 अगस्त, दस्तक टाइम्स, (अर्जुन देव वार्ष्णेय) :  अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन को लेकर देश विदेश तक राम भक्तों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। अलीगढ़ में रामभक्तों की इस पंक्ति में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई हैं। जिन्होंने अपने घर पर बच्चों समेत श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी की तस्वीर के आगे खड़े होकर पूजा अर्चना और आरती की। इतना ही नहीं राम जन्म भूमि ट्रस्ट के नाम 51 सौ रुपए का चेक भी भेजा है।

आपको बता दें कि बीजेपी महिला मोर्चा की महावीरगंज मंडल मंत्री रूबी आसिफ खान ने स्थानीय कुछ महिलाओं और अपने बच्चों के साथ घर पर श्री राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष में आरती का आयोजन किया। रूबी आसिफ खान ने बताया वह और उनके साथ मौजूद मुस्लिम महिलाएं राम जन्मभूमि पूजन से बेहद खुश हैं। इसीलिए पूजा अर्चना के साथ-साथ 51 सौ रुपए का चेक ट्रस्ट को भेजकर अपना योगदान दिया है। यह चैक बीजेपी महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत द्वारा भेजने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button