अजब-गजब

OMG! इस बीच पर हजारों की तादाद में मिलें अंडे के आकार के बर्फ के गोले…

फिनलैंड के द्वीप पर एक दंपति को हजारों की संख्या में रविवार को अंडे के आकार के दुर्लभ बर्फ के गोले दिखे। इस द्वीप का नाम हैलुओतो द्वीप है। तस्वीर खींचने वाले रिस्तो मतीला ने बताया कि गोले ‘बर्फ के अंडे’ जैसे दिखाई दे रहे थे और ये ‘अंडे’ समुद्र के किनारे करीब 30 मीटर तक फैले थे। सबसे बड़ा अंडा फुटबॉल के आकार का था।

फिनिश मौसम विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ, जौनी वेनियो ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं, बल्कि चिंता का विषय है। लेकिन सही मौसम की स्थिति में साल में एक बार ऐसा हो सकता है। जब हवा का सही तापमान (केवल शून्य से थोड़ा नीचे), पानी का सही तापमान (हिमांक के करीब) हो।

इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में भूगोल-भूविज्ञान के एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. जेम्स कार्टर के अनुसार, शरद ऋतु में ऐसा देखने के लिए मिल जाता है, क्योंकि यह तब जब पानी की सतह पर बर्फ बनना शुरू हो जाती है।

जब लहरे आती जाती हैं तब भी ऐसा हो सकता है। मैं इस तरह की तस्वीर को देख सकता हूं। दुनिया में कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो हममें से ज्यादातर लोग कभी नहीं देख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button