अजब-गजब

OMG: गुस्से में महिला ने ब्रेस्ट निकालकर सहकर्मियों पर छिड़का अपना दूध

दुनिया बहुत रंगीन होती है यहां पर रोजाना कुछ ना कुछ अगब-गजब सुनने को मिलता है। आज जो आपको बता रहे है वह भी अपने आप में एक अजीब मामला है। क्योंकि एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने ब्रैस्ट निकालकर अपने सहकर्मियों पर दूध छिडक दिया। महिला के इस कारनामें को देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योकि महिला ने किया ही कुछ ऐसा था। दरअसल मामला युक्रेन का है।

जहां एक महिला अपने ऑफिस की तरफ से की जाने वाली 14 घंटे की मैराथन कांफ्रेंस से इस तरह परेशान हो गई की उसने ऊब कर यह शर्मनाक हरकत कर दी। परेशान हुई महिला ने अपना ब्रेस्ट निकाला और पुरुष सहकर्मियों पर बुरी तरह से दबाकर छिड़कना शुरू कर दिया, जिस दौरान महिला ये काम कर रही थी किसी ने महिला की हरकत का वीडियो बना लिया। और उसे बाद मे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में महिला कह रही है कि मैं अब यहां पर बिलकुल भी नहीं रह सकती हूं मुझे घर जाना है।

इतना कहकर महिला ने अपना सब्र तोड़ दिया। और वहां पर खड़े लोगों पर दूध छिड़कने लग गई। जब महिला ये काम कर रही थी तब लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि वह क्या कर रही है , हालांकि जब उनके मामला समझमें आया तब वह वहां से हटते हुए दिखाई दे रहे है लेकिन तब तक उनके कपड़े गंदे हो चुके थे।

जब मामले का खुलासा हुआ तो महिला को नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि सहकर्मियों ने कंपनी के हेड को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। बाद मे महिला ने बताया कि कंपनी में कर्मचारियों का शोषण किया जाता है।

Related Articles

Back to top button