अजब-गजब

OMG: यहां पति की मौत पर पत्नी करती है ऐसा काम, जानकर होश उड़ जायेंगे

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान में अगर परिवार में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो परिजनों का बुरा हाल हो जाता है। वहीं अगर घर के मुखिया की मौत हो जाएं तो घर में मातम छा जाता है। लेकिन विदेशों में इंसान की मौत पर परिवार वाले जश्न मनाते है। जी हां, ये सच है।

चीन के कुछ ग्रामीण इलाकों में मुर्दे के अंतिम संस्कार पर अश्लील डांस किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अब यह परंपरा आधुनिक रूप ले चुकी है। महिलाएं अपने पति की मौत के बाद स्ट्रिप डांसर्स को बुलाती हैं। ये डांसर्स रोने का नाटक भी करते हैं।

मुर्दे को दफनाने से पहले डांस करने की इस परंपरा के पीछे महिलाओं द्वारा अजीब सा तर्क दिया जाता है कि उनके पति दुनिया से चले गए, पर उन्हें शानदार और आखिरी तोहफा देने के लिए वे ऐसा कर रही हैं।

 

डांसर बुलाने के पीछे ग्रामीणों का मानना है कि इससे अंतिम संस्कार में काफी भीड़ जमा हो जाती है। मरने वाल को सम्मानीय माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि ज्यादा भीड़ होने से मृतक के परिवार की समृद्धि भी उतनी ही होगी। हालांकि चीन में यह परंपरा नई है जिससे चीनी सरकार भी परेशान है।

सरकार का कहना है इससे संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है। अब ऐसे चलन पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है। वैसे ऐसा ही चलन ताइवान में भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button