अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, कहा- निवेश के लिए पहली पसंद बन रहा भारत

नई दिल्ली,  3 सितंबर, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों पर यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) संगठन की तरफ से आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत और अमेरिका की साझेदारी के लिए काम करता है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि कोरोना महामारी आएगी। इसने हर किसी को प्रभावित किया, लेकिन भारत के लोगों की आकांक्षाओं को यह प्रभावित नहीं कर सका।

‘2019 में भारत में FDI 20 फीसदी बढ़ा’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 1.3 अरब भारतीय आत्मनिर्भर भारत के मिशन में जुटे हैं। आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना है। आगे का रास्ता पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में अवसरों से भरा पड़ा है। इसमें कोर इकनॉनमिक सेक्टर और सोशल सेक्टर भी शामिल है। हाल ही में रेलवे, डिफेंस, स्पेस और अटॉमिक एनर्जी के क्षेत्र को खोला गया है। हमारे लेबर रिफॉर्म्स एम्प्लयॉर के ऊपर से कंप्लायंस का बोझ हटाएंगे और कर्मचारियों को सोशल सिक्यॉरिटी की सुविधा भी देंगे। 2019 में भारत में FDI 20 फीसदी बढ़ा, ऐसा ऐसे वक्त में हुआ जब दुनिया में इसमें फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह हमारी FDI स्कीम की सफलता को दिखाता है।

Related Articles

Back to top button