अपराधटॉप न्यूज़राजनीतिलखनऊ

पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

लखनऊ: पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ बीते 26 जून को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने लखनऊ में उग्र प्रदर्शन करते हुए लोकभवन का घेराव किया था।

प्रदर्शन के दौरान लखनऊ पुलिस व प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजी थीं। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि देर शाम सभी को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा सहित ब्रिगेड के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button