उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

प्रियंका ने पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ से की कानून व्यवस्था सुधारने की अपील

नई दिल्ली (एजेंसी): उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इस क्रम में एक बार फिर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में अपहरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक कीजिए, जनता बहुत परेशान है।

मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा है कि कानपुर, गोंडा और गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ भी आपका ध्यान खींचना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन परेशान हैं।

कांग्रेस महासचिव ने मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते आपकी जिम्मेदारी है कि लोगों की सुरक्षा आप सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button