टेक्नोलॉजी

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro ? जाने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Realme XT को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। ये भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इससे पहले हाल ही में Redmi Note 8 Pro को चीन में 64 मेगापिक्सल के क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों ही कंपनियां अपने मिड और बजट रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती हैं और भारत में यूजर्स इनके स्मार्टफोन्स को पसंद भी कर रहे हैं। आज हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: कीमत

सबसे पहले बात करते हैं कीमत की, Realme XT को भारत में Rs 15,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आता है। इसके बेस 4GB+64GB के अलावा 6GB+64GB और 8GB+128GB दो और वेरिएंट्स भी आते हैं। इसके 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 और इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 है। इसे पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Redmi Note 8 Pro को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। चीन में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को भी तीन स्टोरेज ऑप्शन 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग Rs 14,000) है, वहीं इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग Rs 16,000) जबकि इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग Rs 18,000) है। भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: डिजाइन और डिस्प्ले

Realme XT और Redmi Note 8 Pro, दोनों ही स्मार्टफोन ड्यूल 4G नैनो सिम कार्ड को सपोर्ट करते हैं। Realme XT में 6.40 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। Realme XT के फ्रंट पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है जबकि Redmi Note 8 Pro के फ्रंट और बैक दोनों ही तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। Realme XT में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जबकि Redmi Note 8 Pro में फिजिकल रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फैसला- डिस्प्ले और सिक्युरिटी के मामले में Realme XT का पलड़ा भारी है।

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: परफॉर्मेंस

डिजाइन और डिस्प्ले के बाद अब हम बात करते हैं इसके परफॉर्मेंस के बारे में, Realme XT में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 8 Pro में MediaTek का नया Helio G90T प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 8GB तक रैम ऑप्शन ऑफर करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स की मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। Realme XT में 4,000 एमएएच की बैटरी 20W की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है। Redmi Note 8 Pro में 4,500 एमएएची की बैटरी 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन में USB Type C का सपोर्ट दिया गया है।

फैसला- परफॉर्मेंस के मामले में भी Realme XT का पलड़ा भारी है।

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: कैमरा

सबसे आखिर में हम बात करते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरे की, Realme XT और Redmi Note 8 Pro दोनों ही 64 मेगापिक्सल के क्वॉड रियर कैमरे के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो Realme XT में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जबकि Redmi Note 8 Pro में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button