Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

“राजनीति में महिलाओं की सक्रियता ” एक संगोष्ठी : महिलाओं का अंश वेलफेयर फाउंडेशन ने सम्मान

लखनऊ। अंश वेलफेयर फाउंडेशन एवं  राष्ट्रीय महिला  दल के सौजन्य से राजनीति में महिलाओं की सक्रियता” एक परिचर्चा का आयोजन प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में किया गया । इस परिचर्चा मे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी रहीं। एवं ब्रह्मा यादेव प्रेमवती यादव , सरोज प्रसाद रही। श्रीमती अर्चना राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगतिशील लोहिया वाहिनी ने बोला के महिलाओं को एकजुट होकर काम करना होगा,एक सकारात्मक सोच के साथ महिलाओं को आगे आना होगा तभी 50 प्रतिशत की भागीदारी होगी।
 अनुसुइया शर्मा उपाध्यक्ष  कांग्रेस पार्टी से सम्मिलित हुई उन्होंने कहा के विधानसभा में टिकट के लिए महिलाओं को बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। सरोज प्रसाद जी ने कहा के जब तक महिलाएं ही महिलाओं को बढ़ावा नहीं देंगी तब तक राजनीति में महिलाओं का दबदबा होक भी नही हो पाएगा ।राजनीति में अब ओहले जैसी बात नही रह गई अब हर चीज़ का mordenization हो गया है। मेयर का स्वागत श्रद्धा सक्सेना ने माला पहना के और विनीता श्रीवास्तव ने मोमेंटो देकर किया। अंशु पांडेय, सीता प्रसाद, सरोज प्रसाद, डॉ मधु पाठक ने माला पहना के मेयर का अभिनंदन किया।
 प्रेमवती यादव को मेयर ने पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वागत किया। मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया  जी ने अंश वेलफे यर फाउंडेशन को इतने अच्छे व समयानुकूल विषय पर परिचर्चा रखने के लिए बधाई भी दी,व अपने राजनीतिक सफर में खट्टे मीठे अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया के राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के बाद भी उनको भी कुछ कटु अनुभवों का सामना करना पड़ा बतौर महिला। डॉ मधु पाठक ने बोला के महिलाओं को  कभी भी दूसरों की बाते  सुनकर मानसिक रूप से परेशान नही होना चाहिए। इस कार्यक्रम मे श्रीमती प्रेमवती यादव , मधु कीर्ति, शैलेन्द्र सिंह,श्रीमती आभा सिंह,अंशु पांडे,ब्रह्मा यादेव, ज्योत्स्ना आदि गणमान्य मौजूद रहे।  देव एक्सेल की अध्यक्ष अनीता राज जी, एवं जागृति फाउंडेशन की  श्रीमती रेखा पांडे जी, का सहयोग सहयोगी संस्था में रही।

राजनीति के छेत्र में सम्मानित होने वाली महिलाएं

1 – श्रीमती ममता  सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष– प्रगतिशील  लोहिया वाहनी)
2 – शिवा पांडे ( नगर संयोजक – बेटी बचाव बेटी पढ़ाव )
3 – मनीषा साह 
4 – रमा सिंह
5- अनिता मौर्या
 

Related Articles

Back to top button