BREAKING NEWSInternational News - अन्तर्राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

जापान में बाढ़-भूस्खलन से सात लोगों की मौत

टोक्यो (एजेंसी): जापान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई है। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने रविवार को बताया कि आज सुबह तक जापानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा 14 और मौतों की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

बचावकर्मियों को कुमा नदी में आयी भीषण बाढ़ के बीच शनिवार को जापान के कुमामोतो प्रांत के कुमा में एक नर्सिंग होम में 14 ऐसे लोग मिले जिनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। इसके अलावा एक व्यक्ति को भूस्खलन के मलबे से निकाला गया। जापान के कुमामोतो और कागोशिमा प्रांत भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं। क्षेत्र के दो लाख से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश जारी किये गये हैं।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को कुमामोतो और कागोशिमा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने को लेकर सतर्क किया था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को बाढ़ में 10 लोग लापता हुए हैं और भूस्खलन वाले स्थान से दो लोग गंभीर हालत में पाये गये हैं। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने राहत कार्यों में जुटे स्थानीय बचावकर्मियों की मदद के लिए सेना के 10 हजार जवान भेजे हैं।

Related Articles

Back to top button