Political News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेश

शिवपाल यादव फरवरी में कर सकते हैं आर-पार की लड़ाई का ऐलान

इटावा। समाजवादी पार्टी में जारी रार थमती नहीं दिख रही है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फरवरी में आर-पार की लड़ाई का एलान कर सकते हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव साथ आए तो समाजवादी लोकदल नाम से पार्टी बनेगी। उनके खुलकर सामने नहीं आने पर वह अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थामकर प्रदेश में ताकत का अहसास कराएंगे।शिवपाल यादव फरवरी में कर सकते हैं आर-पार की लड़ाई का ऐलान

सोमवार को जनसहयोगी बालिका इंटर कालेज बसरेहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्ता करते हुए यादव ने साफ कहा कि अब और ज्यादा इंतजार नहीं किया जाएगा। बहुत कुछ देख लिया है, अपने-पराए सभी स्पष्ट हो गए हैं। जितना समय देना था दे दिया, नेताजी का आशीर्वाद सदैव मिलेगा। फरवरी में आर-पार का फैसला होगा।

एक सपा नेता ने बताया कि बात न माने जाने से नेताजी भी व्यथित हैं। वह भी शिवपाल के साथ आ सकते हैं। ऐसा होने पर समाजवादी लोकदल के रूप में नया दल बनाकर प्रदेश में समाजवादियों को एकजुट किया जाएगा। नेताजी के खुलकर सामने न आने पर वह कांग्रेस का थामन थाम सकते हैं। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सहित अन्य नेताओं से वार्ता चल रही है। बहरहाल फरवरी में शिवपाल सिंह  यादव अपने राजनीतिक भविष्य की दिशा तय कर देंगे। 

Related Articles

Back to top button