BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिTOP NEWSअद्धयात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशफीचर्ड

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक महीने में मिला करीब एक क्विंटल सोना-चांदी

अयोध्या, 8 अगस्त, दस्तक टाइम्स, (आशुतोष सिंह) : रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद से ही मंदिर के निर्माण का माहौल बनने लगा था। बीते करीब एक महीने के समय में अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आने वाले भक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिए करीब एक क्विंटल सोना-चांदी दान में दिया था। शनिवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने महासचिव चम्पत राय बंसल को दान में मिला सोना-चांदी के साथ एक लाख रुपया का चेक भी सौंप दिया।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्यालय खुला है और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ट्रस्ट का खाता भी खुला है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास राम भक्तों ने शनिवार को दिन में भक्तों से दान में मिला करीब एक क्विंटल सोना-चांदी के साथ अन्य सामग्री को ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय को प्रदान कर दिया है।

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आ रहे भक्त अपने आराध्य देव के चरणों में लगातार शीश नवाकर उनको चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही लोग मंदिर के लिए धन के साथ ही स्वर्ण व चांदी भी दान कर रहे हैं। बीते एक महीने में ट्रस्ट को करीब एक क्विंटल सोना-चांदी दान में मिला है।

Related Articles

Back to top button