Lucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

वट सावित्री पूजा : सुहागिनों ने की पति की लम्बी उम्र की कामना

बाराबंकी (भावना शुक्ला): शुक्रवार को वट सावित्री पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा कर अपने पतियों के सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा प्रत्येक जीवन में उन्ही का साथ मिलने की कामना की।

मालूम हो कि वट सावित्री पूजा के अवसर पर रामसनेहीघाट क्षेत्र सहित पूरे जनपद में वट सावित्री के अवसर पर सुहागिल महिलाओं ने सुबह से ही वट पूजा की तैयारियों को शुरू कर दिया गया और अपने अपने गांवों में स्थित वट वृक्ष के पास पहुँचकर विधिवत वट सावित्री पूजा कर अपने पति की सुखी और दीर्घायु होने की कामना की।

 रामसनेहीघाट क्षेत्र के विभिन्न गांव में बरगद के पेड़ के नीचे अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस बीच कोरोना जैसी बीमारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी महिलाओं ने पूरा पालन किया।

Related Articles

Back to top button