उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

आज कानपुर में किसान मोर्चा को संबोधित करेंगे स्वतंत्र देव

भाजपा की 64 वर्चुअल सभाएं आयोजित

लखनऊ: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर नेतृत्व की केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता व जनजागरण काम भी हो रहा है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत से समृद्ध भारत का संकल्प भी जन-जन तक पहुंच रहा है। 10 जून तक चलने वाले सम्मेलनों में शनिवार को प्रदेश में 64 मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन आयोजित हुए। तो वहीं पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे कल सात जून को प्रदेश में 63 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें।

जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों के क्रम में आज कानपुर देहात किसान मोर्चा सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सम्बोधित करेगें। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी वाराणसी किसान मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन, दयाशंकर सिंह अमरोहा युवा मोर्चा सम्मेलन, अक्षवर लाल गौड़ वाराणसी अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन, जसवंत सैनी गोण्डा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह बहराइच किसान मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन, देवेन्द्र सिंह चैधरी बलरामपुर किसान मोर्चा सम्मेलन, वाईपी सिंह संतकबीरनगर किसान मोर्चा सम्मेलन, शंकर गिरी मेरठ किसान मोर्चा सम्मेलन, धर्मवीर प्रजापति हापुड़ पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन, कौशलेन्द्र सिंह पटेल रामपुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन, प्रदेश सरकार के मंत्री डा महेन्द्र सिंह देवरिया किसान मोर्चा सम्मेलन, नीलिमा कटियार देवरिया महिला मोर्चा सम्मेलन, स्वामी प्रसाद मौर्य गाजियाबाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन, रमापति शास्त्री सहारनपुर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन, कपिल देव अग्रवाल अम्बेडकर नगर युवा मोर्चा सम्मेलन, उपेन्द्र तिवारी पीलीभीत युवा मोर्चा सम्मेलन, गुलाबो देवी हापुड़ अनुसूचित मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा आजमगढ़ किसान मोर्चा सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा मथुरा पिछड़ा वर्ग मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन, राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष डा. लाल जी प्रसाद निर्मल कानपुर नगर अनुसूचित मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम महोबा महिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित करेगें।

Related Articles

Back to top button