उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष का यूपी से गहरा नाता

कन्नौज के गुरसहायगंज में जन्मे, पढ़े-लिखे

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कन्नौज के गुरुसहायगंज के रहने वाले हैं। भाजपा हाईकमान ने आज जब दिल्ली भाजपा की कमान आदेश गुप्ता को सौंपी तो दिल्ली से ज्यादा से खुशी यूपी के कन्नौज जिले में रह रहे लोगों को हुई। आदेश गुप्ता भले ही पिछले तीस साल से दिल्ली की राजनीति कर रहे हों पर उनका जन्म और शिक्षा-दीक्षा इसी जिले में हुई है।उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई थी। उन्होंने यहीं पर स्थानीय मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज से इण्टर की परीक्षा पास की और इसके बाद नेहरू डिग्री कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।

आदेश गुप्ता अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान ही 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए। इसके बाद अयोध्या आंदोलन में उन्होंने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। इसी बीच 1990 में वह दिल्ली चले गए, जहां पर रहकर उन्होेंने भाजपा नेताओं के साथ काफी कुछ सीखा। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय की देखभाल करने के अलावा कई जिम्मेदारियों को निभा चुके है। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

भाजपा ने बदले तीन प्रदेशों के अध्यक्ष

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई परिवर्तन किए। जिसके अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों में बदलावा किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज तिवारी को हटाते हुए आदेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मा दिया गया है। यह फैसला मनोज तिवारी का कार्यकाल समाप्त होने के चलते लिया गया है। इसी के साथ विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ भाजपा और एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button