अपराधउत्तर प्रदेशफीचर्ड

वर्चस में चली गोलियां दो की मौत


गोण्डा। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक ही पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

मामला उमरी बेगम थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव का है। जहां शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में हुई फायिरंग में देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह (55 वर्ष) पुत्र शिव बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह, चन्द्र मोहन यादव पुत्र बल राम, देवेंद्र सिंह पुत्र राम बहादुर, रानू सिंह पुत्र उमेश सिंह, अतुल सिंह पुत्र कालिका, कन्हैया पुत्र जगदम्बा पाठक को गोली लग गई। सभी को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शुऐब ने देवेंद्र प्रताप और कन्हैया को मृत घोषित कर दिया।

पप्पू सिंह उर्फ परास ने बताया कि ग्राम के प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के विरुद में मनरेगा पैसा को लेकर शिकायत की गई थी। उसी की जांच ग्राम में आई थी। जांच की जानकारी होने पर टीम के सामने बयान देने गए थे। तभी ताबड़तोड़ कई गोली चलाई गईं। जिसमें सात लोगों को गोली लग गई। बाद में दो लोगों की मौत हो गई।

डीआईजी राकेश सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही एसपी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button