अपराधफीचर्डराजनीति

हिंसा भड़काने के आरोप में एसडीपीआई के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

मेरठ। देश में आज कल नागरिकता संशोधन कानून (CAA)को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में कानून को लेकर हिंसात्मक प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं अब पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में SDPI दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले में हिंसा भड़काने के आरोप में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के प्रदेश अध्यक्ष नूर हसन और मुईद हाशमी को गिरफ्तार किया।

अध्यक्ष नूर हसन और मुईद हाशमी के पास से भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढे:- नागरिकता संशोधन कानून का बेजा विरोध – Dastak Times 

नागरिकता संशोधन कानून पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी हिंसा हुई। हिंसा के दौरान अकेले मेरठ में चार की जान गई। वहीं मेरठ प्रशासन ने लगभग 417 लोगों के शस्त्र लाइसेंस पर जांच बैठा दी है। इसमें से 300 लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। 117 उन लोगों को नोटिस दिया गया है जिनके पास लाइसेंस थे। इनसे पूछा जा रहा है कि बवाल के समय वो कहां थे।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा में अब तक 213 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि 23 दिसंबर तक 5558 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 925 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अलग-अलग इलाकों में हिंसा के बाद मेरठ और अलीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button