टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

यूपी की नीलम और भारती एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

लखनऊ। यूपी की नीलम और भारती ने थाईलैंड के (चोंबरी) में सात से 14 जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय महिला कुश्ती टीम में जगह बना ली है। सरोजिनी नगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर में चुनी गई दस सदस्यीय टीम में नीलम 50 किलो भार वर्ग में और तो भारती बघेल 57 किलो वर्ग में चयनित हुई है।
जूनियर एशियन कुश्तीचैंपियनशिप के लिए चयनित टीम:-
50 किलो भार वर्ग : नीलम (यूपी)
53 किलो भार वर्ग : पूजा (मध्य प्रदेश)
55 किलो भार वर्ग: अंजू (हरियाणा)
57 किग्रा भार वर्ग : भारती बघेल (यूपी)
59 किलो भार वर्ग : अंशू (हरियाण)
62 किलो भार वर्ग : राधिका (हरियाणा)
65 किलो भार वर्ग : टीना (हरियाणा)
68 किलो भार वर्ग :सोनिका हुड्डा (हरियाणा)
72 किलो भार वर्ग : निशा (हरियाणा)
76 किलो भार वर्ग: करुणा (हरियाणा)

Related Articles

Back to top button