ब्रेकिंगलखनऊ

राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी ने की प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा और विजयदशमी महापर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी। आनंदीबेन पटेल ने ट्वीट कर कहा कि दुर्गापूजा व विजयदशमी पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को मंगलमय जीवन की कामना के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट किया—बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा। जय कृपाल जय जयति मुकुंदा।।
अधर्म, अन्याय और आसुरी प्रवृत्तियों पर धर्म, न्याय और उदात्त मानवीय मूल्यों की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे हम सभी का कल्याण करें।

Related Articles

Back to top button