मनोरंजन

VIDEO: रणवीर सिंह का ये अंदाज़ देख मस्त हुये लोग, प्लेन के भीतर ही किया सब कुछ

रणवीर सिंह रियल लाइफ़ में आएदिन कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं कि वह लोगों को गुदगुदाने लगते हैं। बॉलीवुड में लगातार सफ़लता के झंडे गाड़ रहे रणवीर सिंह अपने मस्तमौला स्वभाव और फुर्तीले अंदाज़ से आम जीवन में लोगों के आकर्षण का केद्र बने रहते हैं। वास्तव में उन्हें ख़ुशी से जीना आता है। आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने प्लेन के भीतर ही कुछ ऐसा करने लग गये कि प्लेन में मौजूद सारे लोग मस्त हो गये। जी हाँ, रणवीर कपूर रियल लाइफ़ में कभी भी दूसरों को ख़ुश करने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

आपको बता दें कि आमतौर पर जब किसी फिल्म की शूटिंग पूरी होती है, तो उनकी स्टारकास्ट केक काटकर जश्न मनाती है। मगर रणवीर सिंह की थ्योरी शायद इससे थोड़ी अलग है। तभी तो वह बीच फ्लाइट में ठुमके लगाने लगे। यहीं नहीं, उनके साथ क्रू के कई सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड फिल्म ‘अपना सपना मनी मनी ‘ के गाने छोरी को देख गाने पर डांस किया। उन्हें डांस करता देख प्लेन में सवार बाकी लोग भी खुद को रोक न पाए। उन्होंने एक्टर को घेर लिया और झूमने लगे। वहीं पास में खड़े फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी रणवीर की इस हरकत को देख हंसते रहे।

दरअसल, रणवीर सिंह की आगामी फिल्म सिंबा की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। हैदराबाद में शूटिंग पूरी कर लौटते वक्त रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में इसका जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर एक फैन ने उनका वीडियो पोस्ट किया है।
देखें प्लेन के भीतर का पूरा VIDEO…

– “ #Simmba 1st Schedule wrap party “ Ranveer Dancing with Rohit’s personal assistant 😩❤(Ranveer Singh and Rohit shetty Spotted in the plane on their way back home ❤) – Imagine being on the same flight? 😩❤ ________ “حفلة الانتهاء من الجدول الاول من تصوير سيمبا” رانفير يرقص مع مساعد روهيت الشخصي 😩❤(رانفير سينغ وروهيت شيتي رصدوا على متن الطائرة بطريقهم للعودة الى مومباي ❤) – تخيلوا تكونون معاهم بنفس الرحلة ؟ اخ بسسسس😩 ❤المهم شفتوا مساعد روهيت هذا الي يرقص مع رانفير روهيييت مطلع عينه بالمقالب!دائماً موجوده بكواليس أفلام روهيت ومسوي جو حلو😩❤ ___________________ ‏#RanveerSingh ‎#رانفير_سينغ

A post shared by Ranveer singh TBT♥️ (@ranveersinghtbt) on

Related Articles

Back to top button