Uncategorized

WHAT ! क्रिसमस पार्टी में अर्जुन के साथ पहुंची मलाइका ने मचाया हुड़दंग, अरबाज देखते रहे

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में एक साथ शिरकत की और जम कर हुड़दंग मचाया। उल्लेखनीय है कि पार्टी में मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी अपने गर्लफ्रेंड के साथ आए हुए थे।

दरअसल, रितेश सिधवानी ने मुंबई में अपने घर पर एक क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में संजय कपूर, जोया अख्तर, प्रेमिका शिबानी दांडेकर, तुषार कपूर, अमृता अरोड़ा और फरहान अख्तर भी पहुंचे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ पार्टी में पहुंचे। एक हैरान करने वाली बात यह भी दिखीं कि पार्टी में मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को इन दिनों डिनर डेट और आउटिंग पर अक्सर साथ देखा जाता है। खबरों के अनुसार दोनों कई सालों से एक-दूसरे से जुड़े हुएं है, लेकिन उन्होंने कभी खुल कर अपने संबंधों का खुलासा नहीं किया। उनके संबंध को अगले स्तर तक ले जाने के बारे में बहुत कुछ बताया गया है।

Related Articles

Back to top button