ऑटोमोबाइलवीडियो

Yamaha MT-15 भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार, महज 5000 रुपये देकर करें बुक

नई दिल्ली : Yamaha MT-15 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। यहां जानना जरूरी है कि Yamaha MT-15 एक तरह से YZF-R15 V3.0 का नेकेड वर्जन है। MT-15 के इंजन, सस्पेंशन और ब्रेक्स इसके सिबलिंग बाइक से ही प्रेरित है। जापान की दिग्गज बाइक निर्माता अपनी Yamaha MT-15 को भारतीय बाजार में 15 मार्च को लॉन्च करेगी। MT-15 की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक Yamaha के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

(Vedio India Yamaha Motor se sabhar)

Yamaha ने अपनी MT-15 को “choose your side as the dark forces approach.” टैगलाइन के साथ पहले ही टीज कर दिया था। The Yamaha MT-15 कंपनी की ‘dark side of Japan’ थीम पर बेस्ड है, जिसपर MT09 जैसे बड़े मॉडल डिजाइन किए गए हैं। Yamaha MT-15 अपने साइकिल पार्ट्स, चेसी, सस्पेंशन और ब्रेक्स को YZF-R15 से शेयर करता है। ग्लोबली Yamaha MT-15 में अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, भारतीय वर्जन में रेगुलर टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। इसका एक बड़ा कारण बाइक की कीमत को कम रखना है।

 

Related Articles

Back to top button