उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

अभी-अभी आगरा पहुंचे सीएम योगी, एसएन कॉलेज का कर रहे है निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं। फिलहाल वे एनएन कॉलेज पहुंचे हैं। इसके बाद योगी स्वच्छता कार्यक्रम में ‌हिस्सा लेंगे। फिर मेडिकल कॉलेज और मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा मंडलीय कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। 
अभी-अभी आगरा पहुंचे सीएम योगी, एसएन कॉलेज का कर रहे है निरीक्षण
ये है योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम –
एनेक्सी से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे आगरा पहुंच जाएंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे से दोपहर 12:40 तक स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ एसएन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे मलिन बस्ती में जाकर सफाई कार्य भी देखेंगे। इसी दौरान सीएम गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के साथ यमुना पर बन रहे रबर डैम का भ्रमण भी करें। 

यह भी पढ़े: 55 लाख कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग को दे दी मंजूरी

दोपहर 12:40 बजे सीएम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां 12:45 से 01:45 बजे तक मं‌त्रिगण, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 01:45 बजे यहां से प्रस्‍थान कर जाएंगे और 01:55 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आगरा मंडल के विकाय कार्यों और कानून व्यवस्‍था को लेकर समीक्षा बैठक होगी। 

यह भी पढ़े: सोशल मीडिया तक पहुंच गया दीपिका-कटरीना का ये झगड़ा!

शाम चार बजे से पांच बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और शाम पांच खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्‍थान कर जाएंगे। शाम 05:15 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाम 05:20 बजे यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button