उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्‍या में वोटिंग आज: दिखाई दिये सभी सांप्रदाय के मत

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज प्रदेश के 12 जिलों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। पांचवें चरण में 1.81 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 607 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेेंगे। बस्ती मंडल के तीन जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदाम चल रहा है। बस्ती जिले की सभी 5 विधानसभा सीटो के 1956 मतदान केन्द्रो पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया।

अयोध्‍या पोलिंग बूथ 127 पर अपना वोट डालने के बाद अपनी अंगुली में लगी स्‍याही दिखाता साधु| अयोध्‍या पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने के लिए लाइन में लगी मुस्लिम महिलाएं| अयोध्या: राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने किया मतदान |

संतकबीरनगर के खलीलाबाद में वोट देने साथ पहुंचे पति-पत्नी| सिद्धार्थनगर के खुनियांव मतदान केंद्र पर 8 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा। मतदान कर्मी वोटरों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

संतकबीर नगर के बघौली के लेडुआ महुआ बूथ संख्या 407 पर महिलाओं का दबदबा। 1087 मतदाताओं में से 81 महिलाओं और 61 पुरुषों ने किया मतदान। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विस् क्षेत्र में लगी लंबी कतार, वोट डालने के लिए खड़े उत्साहित मतदाता। 

Related Articles

Back to top button