उत्तराखंडफीचर्डराज्य

उत्तराखंड में कांग्रेस का वार रूम तैयार, शुक्रवार से होगा प्रचार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना वार रूम तैयार कर लिया है। यहां कंट्रोल रूम और आईटी रूम होंगे।
साथ ही संगठन से जुड़े तमाम नेता हर वक्त यहां मौजूद रहेंगे। इसके जरिये प्रदेश की सभी विधानसभाओं का अपडेट और किसी भी तरह के दिशा-निर्देश तुरंत दिये जा सकेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों के एक पैनल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रचार को लेकर देर से ही सही लेकिन कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वार रूम बनाया जा रहा है। इसमें प्रत्याशियों को विधानसभा और प्रदेश स्तर के मामलों व मुद्दों की जानकारी दी जाएगी।
 

सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही फील्ड से सामंजस्य

किसी विधानसभा से संबंधित कोई भी अपडेट मिलने पर उसे प्रत्याशी और अन्य पदाधिकारियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी यहीं से तय होगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा, पीसीसी और एआईसीसी के बीच संपर्क बनाया जाएगा। प्रत्याशियों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों, अन्य प्रचार शेड्यूल, वीआईपी मूवमेंट की जानकारी भी यहीं से मिलेगी। चुनाव आयोग, प्रशासन से संबंधित तमाम तरह की अनुमति को लेकर भी प्रत्याशियों को मदद दी जाएगी।
इस पूरी प्रक्रिया में आईटी विभाग सामंजस्य बनाने का काम करेगा। संयोजक पीसीसी उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, केएस राणा, नवीन जोशी समेत अन्य को शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही फील्ड से सामंजस्य बनाने, प्रचार की रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं व संगठन के बीच सेतु का काम किया जाएगा। शुक्रवार से प्रदेश मुख्यालय में वार रूम काम करने लगेगा।

Related Articles

Back to top button