राज्य

कुछ देर में जयपुर पहुंचेंगी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, कल से सिखाएंगी योग क्रियाएं

जयपुर।एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुछ देर में जयपुर पहुंचने वाली हैं। दोपहर एक बजे एयरपोर्ट उनका राजस्थानी संस्कृति के अनुकूल स्वागत किया जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के माध्यम से जयपुर से जुड़ी रहीं शिल्पा अब योग क्रियाएं सिखाने यहां आ रही हैं। ये रहेगा शिल्पा का शिड्यूल…
– दोपहर एक बजे शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई से जयपुर पहुंचेंगी।
– इसके बाद सीधे वे होटल जाएंगी और जयपुर के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।
– शाम को वे योग क्रिया के कार्यक्रम स्थल तक जाकर मुआयना कर सकती हैं।
– इसके बाद शनिवार और रविवार सुबह जयपुरवासियों को योग की क्रियाएं सिखाएंगी।
 
यह है पूरा कार्यक्रम

– जयपुर के एसएमएस इन्वेस्टमेंट मैदान में दो दिन तक योग क्रियाओं के अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
– आयोजक मित्रोदय गांधी ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे से साढ़े सात बजे तक योग का कार्यक्रम होगा।
– इसमें पास के जरिए एंट्री होगी। शिल्पा यहां योग क्रियाएं कराएंगी।
– योग कार्यक्रम का समापन रविवार सुबह साढ़े सात बजे होगा।

Related Articles

Back to top button