State News- राज्यउत्तर प्रदेश

‘घर-घर में घुसकर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा’

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ जेएनयू कैंपस में लगे राष्ट्रविरोधी नारों की गूंज अब पूरे यूपी भर में सुनी जा रही है। मंगलवार दोपहर फिर भाजपा के युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किbjp-youth-wing-protest-56c329e9af86a_exlstया।भाजयुमो के लोग कथित तौर पर वामपं‌थियों द्वारा अफजल के समर्थन में नारे लगाने पर उनका विरोध कर रहे थे।भाजयुमो ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए।उनका कहना था कि राहुल गांधी का बयान राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन करने वाला है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार भाजपा व आरएसएस का एजेंडा देश पर थोपना चाहता है। (लखनऊ में प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया।भाजयुमो ने अफजल विरोधी नारे लिख रखे थे।उन्होंने राहुल गांधी का पुतला जलाते हुए उन्हें राष्ट्रविरोधियों का समर्थन करने वाला बताया।भाजयुमो के लोगों ने देश विरोधियों को घर में घुसकर मारने की बात कही।जेएनयू मुद्दे पर भाजपा के बड़े नेताओं ने भी आक्रामक रवैया अपना रखा है।

Related Articles

Back to top button