दिल्लीराज्य

दिल्ली के नामी अस्पताल में इलाहाबाद के डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल

नई दिल्ली : दिल्ली के एक नामी अस्पताल में एक युवा डॉक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि युवा डॉक्टर सास्वत पांडेय की हत्या अस्पताल के अंदर बड़ी ही बेरहमी से की गई। बताया जा रहा है कि हत्या सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर की गई है। वहीं, शुरुआती जांच में साथी डॉक्टर पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पूरा मामला सेंट स्टीफेंस अस्पताल का है। 

दिल्ली के नामी अस्पताल में इलाहाबाद के डॉक्टर का बेरहमी से कत्लघटनाक्रम के मुताबिक, दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में डॉक्टर के लिए बने रेस्ट रूम में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे 26 साल के युवा डॉक्टर सास्वत पांडे की लाश मिली। शरीर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल 100 नंबर पर पीसीआर कॉल की।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर सास्वत पांडे इलाहाबाद के रहने वाले थे। एक इंटर्न डॉक्टर के तौर पर अस्पताल में पैक्टिस कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि सास्वत के गले को सर्जिकल ब्लेड से रेता गया है। पुलिस को मौके से कुछ सबूत हाथ लगे हैं। इस कत्ल के पीछे एक साथी डॉक्टर का हाथ बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस कत्ल के पीछे होमोसेक्सुअल एंगल नजर आ रहा है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। कुछ डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से पुलिस पूछताछ में जुटी है, ताकि डॉक्टर सास्वत के कत्ल के राज से पर्दा उठ सके।

 

Related Articles

Back to top button