राज्य

पटना में हो रही है नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना, महिला प्रत्याशी आगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम के लिए चुनाव हो रहे हैं केवल पटना ही नहीं जिले की 9 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनावी हलचल है हालांकि यहां मतदान हो चुका है और आज परिणाम सामने आने हैं। परिणामों को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह है और लोग मतगणना को लेकर उत्साहित माहौल में हैं। पटना के मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव जरूर 19 जून को होना है मगर अभी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।पटना में हो रही है नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना, महिला प्रत्याशी आगेचुनावी परिणाम में महिलाओं को बढ़त बनी हुई है यहां पर खगौल में वार्ड क्रमांक 2,3,4 में महिलाओं को निर्विरोध चुना गया। अब तक जो परिणाम सामने आए हैं उनमें पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर अमरावती चुनाव में हार गई हैं उन्हें जीत नहीं मिल सकी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व एमएलसी अनवर अहमद का पुत्र असरफ अहमद वार्ड 40 से परिणाम में विजयी हुआ है। चुनाव परिणाम में सहजादी बेगम को हार मिली है।

संगीता कुमार ने वार्ड 26 में जीत दर्ज की है। फुलवारी वार्ड 1 में नौशाद हाशमी को 580 मत मिले। उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की। वार्ड 6 से रीना देवी जीती हैं। खगौल नगर परिषद वार्ड नंबर 7 से दीपक पासवान विजय घोषित हुई हैं। मेयर की पत्नी रानी सिन्हा ने जीत दर्ज की। वार्ड 5 से दीपारानी खान ने जीत दर्ज की।

जो भी सरकार के प्रतिनिधि चुने जाऐंगे उनमें पटना नगर निगम के अतिरिक्त बाढ़, मोकामा, खगौल,दानापुर, मसौढ़ी, फुलवारी शरीफ और बख्तियारपुर नगर परिषद व मनेर नगर पंचायत का नाम है। निर्वाचन कार्य में लगे चुनाव अधिकारी जीतने वाले प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देंगे। इसके बाद उन्हें विधान के अनुसार वार्ड पार्षद माना जाएगा। पार्षदों की जीत के बाद नगर निगम बोर्ड का गठन होगा। जिस दल के पार्षद अधिक होंगे या जिस दल को बहुमत होगा। उसका बोर्ड बनेगा।

Related Articles

Back to top button