उत्तर प्रदेश

पति ने करवाई पत्नी की हत्या अफेयर का था शक

img_20161210030202पिछले महीने कांदिवली रेलवे ट्रैक पर मिली एक महिला की लाश से जुड़े केस की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले में महिला के पति दिनेश गुप्ता और दिनेश के दोस्त गौतम को दहिसर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

पति को शक था कि पत्नी का किसी और शख्स से अफेयर चल रहा है।लाश मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने ऐक्सिडेंट डेथ का केस दर्ज किया था, पर जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पता चला कि महिला का मर्डर हुआ।
सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जाधव की टीम ने इसी के बाद आसपास के लोगों को मृत महिला की फोटो दिखाई। उसी में महिला की शिनाख्त प्रियंका उर्फ सोनू गुप्ता के रूप में हुई।
बाद में जांच में पता चला कि महिला का पति फरार है। क्राइम ब्रांच को फिर पति का झारखंड वाला पता मिला। वहां से फिर उसे उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनेश ने बताया कि उसे शक था कि प्रियंका का किसी और के साथ अफेयर था, इसलिए उसने उसका कत्ल करवा दिया।
 .
 
 

Related Articles

Back to top button