State News- राज्यउत्तर प्रदेश

पराग डेयरी के नाम पर किसान से 6.50 लाख की ठगी

खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर दिया धोखा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

हाथरस। पराग डेयरी का लघु प्लांट लगाने के नाम पर पांच लोगों ने एक किसान से 6.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर ग्रामीण ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन के रहने वाले प्रहलाद सिंह अपने बेरोजगार बेटों के लिए रोजगार की तलाश में थे।

 

26 जून 2016 को उन्हें जानकारी मिली कि दरियापुर निवासी कुशपाल सिंह एक दूध का प्लांट लगवा रहे हैं। यह प्लांट पराग डेयरी का है। कुशपाल से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने आनंद कामले कुलकर्णी नाम के व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया। इस व्यक्ति ने खुद को पराग मिल्क प्रोडक्ट्स यूनाइटेड, अहमदाबाद का अधिकारी बताया। आरोप है कि कुलकर्णी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रहलाद से 6.50 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस ने आनंद कामले कुलकर्णी के अलावा अजय भाटिया निवासी उज्जैन, अमित गुप्ता निवासी इंदौर, दीपक कथूरिया, फाइनेंशियल एडवाइजर एक्साई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, चिराग कथूरिया निवासी इंदौर व बाबूराम त्रिपाठी निवासी मुंबई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button