उत्तराखंडराज्य

प्रेमचन्द्र अग्रवाल बने विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून(ईएमएस)। ऋषिकेश से लगातार तीसरी बार जीते भाजपा विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बन गए हैं। सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कर्मठ और जुझारू नेता हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर के कार्यों को भी सराहा। इस दौरान सदन में भाजपा के कई विधायकों के साथ कांग्रेस के गोविन्द सिंह कुंजवाल और इंदिरा हृदयेश भी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि बीते रोज विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया और किसी अन्य द्वारा नामांकन न किये जाने से प्रेमचन्द अग्रवाल का विधानसभा बनना तय हो गया था, ऋषिकेश से भाजपा विधायक और विधनसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्पीकर के पद के लिए नामांकन कर दिया था। इस दौरान भाजपा के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक और प्रकाश पंत सहित अन्य विधायक भी मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष के लिए किसी ने नामांकन नहीं करवाया था। बताया जा रहा था कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रेमचंद्र अग्रवाल के नाम को लेकर भाजपा के केन्द्राrय नेता रामलाल पैरवी कर रहे थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के समर्थकों ने विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और वहीं यह भी बताया जा रहा था कि कपूर नाराज बताए जा रहे थे। श्री कपूर को सम्मानजनक पद दिए जाने की मांग को लेकर समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया।

Related Articles

Back to top button