उत्तर प्रदेशराज्य

प्रेम प्रपंचः चार माह मारकर फेंका गया युवक कंकाल बनकर मिला

देवरिया के खामपार क्षेत्र के परगसहा गांव के सीवान में आज गन्ना काटते समय खेत के बीच एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है।

देवरिया के खामपार क्षेत्र के परगसहा गांव के सीवान में आज गन्ना काटते समय खेत के बीच एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है। उसे देख गन्ना काटर रही महिलाओं ने शोर मचाया। मौके पर पहुचे लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कपड़े के आधार पर पहचान करते हुए परगसहां गाव निवासी मूरत राजभर ने बताया कि उसके पुत्र 20 वर्षीय पिंटू का वह कंकाल है। पिंटू चार माह से गायब है।

122135841

स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक पिंटू का एक लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था। समझा जाता है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। पुलिस ने कंकाल और उसके अवशेष को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कारर्वाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button