राज्य

बीती रात से 7 लोग पेड़ पर फंसे हैं, हेलिकॉप्टर दो बार चक्कर काट खाली लौटा

जालौर: जालौर में सियाणा के पास सात लोग पानी में फंसे हुए हैं। ये लोग बीती रात से ही एक पेड़ पर चढ़े हुए हैं। इनके इर्द-गिर्द करीब दो सौ फीट पानी है और तेज बहाव से चल रहा है। वहीं पास के चांदना गांव में पांच लोग पहाड़ी पर फंसे हैं। इन्हें निकालने के सभी प्रयास फेल होने के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर मंगवाया। तेज बारिश के कारण हेलिकॉप्टर भी मदद नहीं कर पा रहा है। ये लोग रात आठ बजे से पेड़ पर फंसे हैं। जालौर में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिले में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 
बीती रात से 7 लोग पेड़ पर फंसे हैं, हेलिकॉप्टर दो बार चक्कर काट खाली लौटा– सियाणा में सात लोग खेत के रास्ते दूसरे गांव जा रहे थे। वहां बरसात के कारण पानी भरा हुआ था। रात में अचानक पानी तेज हो गया और ये लोग घिर गए। इन्हें पेड़ पर शरण लेनी पड़ी।
– प्रशासन ने भारी बारिश के कारण हाई अलर्ट कर दिया है। जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण सोनी, एसडीएम राजेन्द्रसिंह सिसोदिया, डीएसपी डॉ दुर्ग सिंह टीम के साथ निरीक्षण कर रहे हैं।
– उधर, सियाणा के पास चांदना गांव में रात को पानी का भराव हो गया है। करीब आधे गांव के घरों में पानी भर गया जिस कारण लोगों को स्कूल में ठहराना पड़ा। कई ग्रामीण पहाड़ी पर बैठे हुए हैं।
– गांव के दोनों और खारी नदी और सुकड़ी नदी तेज वेग से चल रही हैं। इस कारण पानी का स्तर बढ़ रहा है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी में जुटा है।
 
 

Related Articles

Back to top button