राज्य

भोली सी दिखने वाली इस महिला ने किया था खतरनाक कारनामा, अब मिली राहत

इस भोली सी दिखने वाली महिला को देखिए। इसने वो खतरनाक कारनामा किया था कि आप यकीं नहीं कर पाएंगे। अब जाकर इसे बड़ी राहत मिली है।

बात हो रही है, हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह में गोली चलाने वाली साध्वी देवा ठाकुर की। पिछले दो महीने से जेल में बंद थी और इसे अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले जिला अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। शनिवार को साध्वी करनाल जेल से बाहर आई तो भक्तों का तांता लग गया। मंदिर गईं, पूजा की और परिजनों ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

गौरतलब है कि 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन स्थित एक पैलेस में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मासी सुनीता निवासी सेक्टर-6 की मौत हो गई थी। मामले में साध्वी देवा ठाकुर और उसके साथियों पर हर्ष फायरिंग का आरोप लगा था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में साध्वी ने 18 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। 23 नवंबर को साध्वी को जेल भेज दिया गया था। दूल्हे और उसके भाई समेत पांच लोग अभी अंदर ही हैं।साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। देवा ठाकुर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके नाम से कई प्रोफाइल बने हुए हैं। देवा ठाकुर के प्रोफाइल और फैन पेज पर सेल्फी और बंदुकों के साथ फोटोज शेयर की जाती हैं। इनकी सुरक्षा में कई गनमैन भी तैनात रहते हैं, जिनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर होती हैं।

Related Articles

Back to top button