उत्तराखंडराज्य

मूंगफली वाले को देख रुक गए राहुल गांधी, पास आकर बोले…

ऋषिकेश में कांग्रेस सम्‍मेलन के बाद राहुल गांधी वापस लौट रहे थे। लेकिन, तभी सड़क पर मूंगफली बेच रहे बुजुर्ग पर उनकी नजर गई। वे रुक गए और कार से उतरकर उसके पास पहुंचे।

rahul-gandhi-at-jan-samvedna-sammelan_650x400_81484128859

 ऋषिकेश के गुमानीवाला में कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करने आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब अपना संबोधन समाप्त कर यहां से रवाना हुए तो सड़क पर अचानक उन्होंने अपनी कार रुकवा दी। उनकी नजरें बगल में मौजूद मूंगफली पर पड़ी।

उनके साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी थे। राहुल गांधी ने यहां पास में सड़क के किनारे मूंगफली बेचने वाले बुजुर्ग के पास जाकर उनका हाल जाना और उनसे मूंगफली खरीदी। राहुल गांधी को अचानक अपने पास पाकर मूंगफली बेचने वाला फूले नहीं समाया।

Related Articles

Back to top button