राज्य

मोदी-शाह की टीम हिमाचल में गरमाए रखेगी राजनीति, अगले दो महीने अहम

शिमला.विधानसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा अगले दो महीने राज्य में राजनीति को पूरी तरह से गरमाए रखेगी। भाजपा के बड़े नेता इस दौरान बराबर समय पर हिमाचल के दौरे करते रहेंगे। अगले महीने सुजानपुर पहुंचेगी पीएम…
मोदी-शाह की टीम हिमाचल में गरमाए रखेगी राजनीति, अगले दो महीने अहम
 
पीएम 21 जून को सुजानपुर पहुंचेंगे। इस दिन योग दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम शिरकत करेंगे। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव कार्यक्रम के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़े: चुनावों को रद्द करवाना कांग्रेस- वामपंथियों की साजिश, बीजेपी ने दोनों के खिलाफ किया प्रदर्शन

इनके दौरे से पहले मोदी की कैबिनेट से दो मंत्री हिमाचल में पार्टियों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी की आेर से हिमाचल में वित्त मंत्री अरुण जेटली आैर भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को हिमाचल भेजने का कार्यक्रम है।
 
यह दोनों मंत्री हिमाचल के लिए काफी महत्वपूर्ण रहते हैं। राज्य की निर्भरता वित्तीय मदद से लिए केंद्र पर ज्यादा रहती है। इसलिए वित्त मंत्री किसी भी राज्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए इनका महत्व आैर भी बढ़ जाता है। इसलिए हिमाचल भाजपा की आेर से वित्त मंत्री अरुण जेटली को शीघ्र ही दौरे के लिए भेजा जाना प्रस्तावित है।
 
पहाड़ी राज्य होने के नाते सड़कें हिमाचल की भाग्य रेखा मानी जाती है। इसलिए भूतल परिवहन मंत्रालय हिमाचल के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
 
पहले भी अपने दौरे के दौरान हिमाचल को राष्ट्रीय राजमार्ग देकर राज्य में राजनीतिक बहस को विकास की दिशा में पर मोड़ दिया था। इस बार भी यदि उनका दौरा शीघ्र ही फाइनल होता है तो हिमाचल को कई सौगाते मिलने की उम्मीद है।
 
मोदी 21 जून को सुजानपुर में होंगे
प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को सुजानपुर में पहुंचेंगे। वे योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पार्टी की आेर से यहां पर रैली करवाए जाने की तैयारी की जा रही है।
 
अमित शाह मंडी में करेंगे त्रिदेव सम्मेलन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी के त्रिदेव सम्मेलन को करेंगे। इससे पहले राज्य में शिमला आैर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पार्टी त्रिदेव सम्मेलन कर चुकी है, मंडी आैर हमीरपुर संसदीय सीट में त्रिदेव सम्मेलन किया जाना है। इन सम्मेलनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने की उम्मीद है।
 
मंडी के संसदीय क्षेत्र के सम्मेलन जून महीने के पहले पखवाड़े में होना प्रस्तावित है। हालांकि इससे पहले कांगड़ा में पार्टी के सम्मेलन में अध्यक्ष की बजाय वित्त मंत्री अरुण जेटली आए थे। उस समय अमित शाह अपनी व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सके थे।

Related Articles

Back to top button