उत्तर प्रदेशराज्य

योगी की सूची में 217 अधिकारियों के नाम

प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल की संभावना

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के लिए लगातार फैसले ले रहें हैं। पद संभालने के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि जिसको 18 से 20 घंटे काम करना है वह रहे नहीं तो कोई रास्ता ढूंढ ले।

अब काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के लिए कठिनाई हो सकती है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 217 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की सूची तैयार की है। और इन अधिकारियों के तबादले जल्द किए जा सकते हैं। सरकार इन अधिकरियों के कामकाज पर पिछले 20 दिनों से नजर रखे हुए थी और इन अधिकारियों को लेकर योगी ने दिल्ली यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में व्यापक पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button