राज्य

शिवसेना पार्षद के घर इंजीनियरिंग के पेपर की नकल, 27 छात्र गिरफ्तार

औरंगाबाद.पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मारकर सुरेवाड़ी के शिवसेना पार्षद सीताराम सुरे के घर सिविल इंजीनियरिंग का पर्चा हल कर रहे 27 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नकल करवाने वाले प्राध्यापक विजय केशवराव आंधाले, साईं इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के संचालक गंगाधर नाथराव मुंडे और उसके भाई मंगेश नाथराव मुंडे को भी गिरफ्तार किया गया।
शिवसेना पार्षद के घर इंजीनियरिंग के पेपर की नकल, 27 छात्र गिरफ्तार
 
गिरफ्तार सभी छात्र चौका स्थित साईं इंजीनियरिंग काॅलेज के हैं। इनमें 3 छात्राएं भी हैं। घटना के बाद डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने साईं इंजीनियरिंग कॉलेज का परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को बिल्डिंग कन्सट्रक्शन एंड ड्राइंग विषय का पेपर था।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

साईं काॅलेज के 47 छात्रों ने पेपर दिया, शाम 5 बजे पेपर का समय खत्म हुआ। इनमें से 27 छात्रों ने अपने पेपर पर पेंसिल से संकेत दिया था। सभी छात्र रात 12 बजे पार्षद सीताराम के घर आए। यहां उन्हें उनकी आंसर शीट दी गई। प्राध्यापक ने इन छात्रों को मॉडल आंसर शीट की नकल भी दी। इसके पहले कि छात्र अपना पर्चा हल कर पाते पुलिस ने छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार छात्रों में पार्षद का बेटा किरण सुरे भी शामिल है। वह भी नकल कर रहा था।
हर छात्र से लिए गए थे 10 हजार
पुलिस के मुताबिक प्रत्येक छात्र से पेपर हल करने के लिए 10 हजार रुपए लिए गए थे। कॉलेज संचालक गंगाधर मुंडे ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले विद्यार्थियों व प्राध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगरसेवक सुरे ने इस मामले की जानकारी होने से ही इनकार किया।

Related Articles

Back to top button