राज्य

सायकल पर कपडे बेचने आया और कर दिया महिला के साथ दुष्कर्म

शिमला। अक्सर आपने गांव, मोहल्ले में फेरीवालों को सामान बेचते हुए देखा होगा, लेकिन हम जो मामला आपको बताने जा रहे है जिसमे फेरीवाले ने कपडे बेचने के बहाने एक दंपत्ति को दोस्ती के झांसे में फसाया। पति-पत्नी से करीबी बढाकर उन्हें अपने किराए के घर में पार्टी के बहाने बुलाया जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: अगर आप भी खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो ज़रूर पढ़ें ये खबर

सायकल पर कपडे बेचने आया और कर दिया महिला के साथ दुष्कर्मजानकारी के मुताबिक यह मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब इलाके का है। यहां के रहने वाले पीड़ित पति-पत्नी ने एक फेरीवाले से कपडे ख़रीदे। पत्नी को देखकर फेरीवाले की नीयत डोल गई और उसी समय उसने अपने शब्द जाल में दोनों को फंसाना शुरू कर दिया। आरोपी फेरीवाले ने पहले तो उसने दोस्ती की इसके बाद उनका विश्वास जितना शुरू कर दिया। फिर एक दिन अपने गंदे इरादों को अंजाम तक पहुचाने के लिए आरोपी फेरीवाले ने पति पत्नी को अपने किराए के घर में पार्टी के बहाने बुलाया।

ये भी पढ़ें: एयरटेल दे रहा है ‘मॉनसून सरप्राइज ऑफर’, हर महीने मिलेगा 10 GB फ्री डेटा

आरोपी ने पिड़ती महिला को पेय पदार्थ दिया और उसके पति को शराब पिलाई। शराब का नाश बढ़ने पर पति को नींद आ गई और पीड़ित महिला पेय पदार्थ पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देते हुए महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया। दुष्कर्म का आभास होने पर पीड़ित महिला घटना के दूसरे दिन पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुची। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में टालमटोल किया। न्याय की आस लिए पीड़ित महिला ने परेशान होकर अदालत में इंसाफ कीगुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर मामले को जाँच में लिया।

Related Articles

Back to top button