दिल्ली

हौजखास विलेज में घर छोड़ने के बहाने 24 साल की एक महिला से रेप

नई दिल्ली: नॉर्थ-ईस्ट की 24 साल की एक महिला से एक व्यक्ति ने हौज खास गांव के निकट कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार रात हुई जब महिला अपने दोस्तों और रिश्तेदार के साथ हौज खास गांव के पास एक पार्टी में शामिल होने के बाद लौट रही थी। महिला मणिपुर की रहने वाली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी…
हौजखास विलेज में घर छोड़ने के बहाने 24 साल की एक महिला से रेप
 

-महिला ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 11 बजे के करीब एक अज्ञात शख्स ने उसे घर छोड़ देने की पेशकश की।
-उसने महिला से कहा कि उसकी गाड़ी डीयर पार्क के पास कुछ दूरी पर खड़ी है।
-आरोपी उसके बाद महिला को पार्क से सटे सूनसान इलाके में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ रेप किया।
-महिला किसी तरह वहां से बच निकली और बाद में उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
-पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
 

Related Articles

Back to top button