अपराध – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

गाजियाबाद में तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 30 क्विंटल दूषित अचार विनष्ट
Ghaziabad News: जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खोड़ा नगरपालिका क्षेत्र में स्थित भैंस के तबेल में दो अचार विनिर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
दुर्गंध आने के कारण विनिष्ट कराया
निरीक्षण के दौरान दोनों इकाइयों में बड़ी मात्रा में अचार अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया गया तथा उसमें दुर्गंध आने के कारण उसे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए विनष्ट कराने की कार्रवाई की गई। कुल 30 क्विंटल (तीन हजार किलोग्राम) विभिन्न प्रकार के अचार नष्ट कराए गए तथा छह नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
20 ड्रमों में भरे हुए थे एक हजार किलोग्राम आम का अचार
प्रथम इकाई, शनि बाजार, खोड़ा स्थित पवन सिंह पुत्र अशोक सिंह के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण के दौरान 20 ड्रमों में भंडारित लगभग एक हजार किलोग्राम आम एवं नींबू का अचार अत्यंत सड़ी-गली एवं अस्वच्छ अवस्था में पाया गया। जिसे तत्काल विनष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त 180 किलोग्राम मिक्स अचार तथा 8800 किलोग्राम नमक को जब्त किया गया। प्रतिष्ठान से मिक्स अचार, मसाले युक्त आम अचार तथा नमक के कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए गए।
10 ड्रम नींबू का अचार और 400 किलो दुर्गंधयुक्त आचार
द्वितीय इकाई, मास्टर पार्क, खोड़ा स्थित राहुल अचार वाले (स्वामी – जसवीर सिंह) के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण के दौरान 10 ड्रमों में भंडारित 2000 किलोग्राम नींबू का अचार तथा 400 किलोग्राम मिक्स अचार दुर्गंधयुक्त एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया। उक्त सामग्री को जब्त कर विनष्ट कराया गया। यहां से नींबू अचार, मिक्स अचार एवं सिरका के तीन नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवार! 30 राउंड फायरिंग से व्यापारी की हत्या, इलाके में दहशत; बदले की आशंका
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े हुई गैंगवार में एक कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अत्याधुनिक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है।

सिर से लेकर पेट तक दागीं गोलियां

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने राशिद पर बेहद करीब से हमला किया। उसके सिर, चेहरे, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में करीब 12 गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस शुरुआती जांच में इसे गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

राजा मेवाती हत्याकांड के बदले की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले कुख्यात बदमाश राजा मेवाती ने राशिद से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं मिलने पर उसके घर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। वहीं 26 मई को राजा मेवाती की हत्या कर दी गई थी। जांच एजेंसियों को आशंका है कि राजा गिरोह को शक था कि इस हत्या के पीछे राशिद की भूमिका थी। इसी वजह से बदले की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।

घर के बाहर बैठे थे राशिद, तभी पहुंच गए हमलावर

परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे राशिद अपने पिता के घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान तीन हमलावर वहां पहुंचे और आते ही पहली गोली उनके सिर में मार दी। इसके बाद लगातार गोलियां बरसाई गईं। परिवार का दावा है कि हमलावरों ने यह सुनिश्चित करने की भी कोशिश की कि राशिद की मौत हो चुकी है या नहीं।

हत्या के बाद घर के बाहर भी की फायरिंग

परिजनों का कहना है कि राशिद को गोली मारने के बाद हमलावर उसके घर के बाहर पहुंचे और वहां भी करीब दस राउंड फायरिंग की। लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिवार ने आरोप लगाया है कि रंगदारी विवाद के चलते राजा गिरोह से जुड़े बदमाशों ने हत्या की है।

जांच में सामने आया हारुन का नाम

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इस हत्याकांड में राजा मेवाती का भांजा हारुन शामिल हो सकता है। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

ऑटो कारोबार और पानी प्लांट का संचालन करता था राशिद

स्थानीय लोगों के मुताबिक राशिद ने अपने करियर की शुरुआत ऑटो चालक के रूप में की थी। समय के साथ उसने दर्जनों ऑटो खरीद लिए और उन्हें किराये पर चलवाने लगा। इसके अलावा वह इलाके में एक पानी प्लांट की भी देखरेख करता था। परिवार में उसके पिता, पत्नी, पांच बच्चे और पांच भाई हैं।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। हालात को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पत्नी ने पकड़े पति के हाथ और इस्टाग्राम प्रेमी ने ​तकिए से दबा दिया गला
Baghpat Crime News: बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की हत्या की आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी पत्नी रचना पति सचिन की हत्या कर करोड़ों रुपये की जमीन बेचकर प्रेमी के साथ आराम से रहना चाहती थी। रचना ने बताया कि सचिन की हत्या के बाद प्रेमी सोनू उससे ढाई लाख रुपये लेकर गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सोनू की तलाश में दबिश दी है। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी रचना को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई फिर घोंट दिया गला
आरोपी रचना ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ ने शुक्रवार रात पति सचिन को खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद इस्टाग्राम प्रेमी सोनू के साथ तकिए से मुंह दबाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। रचना ने उसके हाथ पकड़े थे और प्रेमी सोनू ने तकिये से मुंह दबाया था। सचिन की सामान्य मौत दिखाने के लिए खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही गई। लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी रचना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी सोनू के साथ रहने के लिए हत्या करने की बात कबूल की।
हत्या के बाद जमीन बेचकर बाहर रहने की प्लानिंग
पति की हत्या के बाद रचना जमीन बेचकर बाहर रहने की प्लानिंग कर रही थी। वह बच्चे भी अपने साथ ही रखती। सचिन के पास अपनी करीब नौ बीघा जमीन थी और वह 60 बीघा जमीन उगाही पर लेकर फसल बुआई करता था। उसकी अपनी जमीन की कीमत ही करोड़ों रुपये है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया बरामद कर लिया है।
मर्चेंट नेवी में बताकर महिलाओं को ठगता है युवक सोनू
पुलिस जांच में पता चला कि हत्यारोपी सोनू सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने को मर्चेंट नेवी का जवान बताता है। वह ड्रेस में फोटो अपलोड करता है। मर्चेंट नेवी का जवान बनकर युवक सोनू महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर ठगी करने के बाद ब्लॉक कर देता था। उसने रचना से दोस्ती की और सचिन की हत्या के बाद ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से आरोपी सोनू ने फोन बंद कर रखा है।

घरेलू विवाद में लेखपाल ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Meerut Crime News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम इलाके में एक लेखपाल ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। लेखपाल का पिछले काफी समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। गोली लगने से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लेखपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मारी है। घटना थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के फेज-1 स्थित मधुर एन्क्लेव में हुई है।
काफी समय से चल रहा था विवाद
आरोपी लेखपाल अजय और उसकी पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लेखपाल ने आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी लेखपाल पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पल्लवपुरम पुलिस आरोपी लेखपाल अजय को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद में ग्रीन बेल्ट पर बनी मजार पर चला बुलडोजर
Ghaziabad News: लोनी क्षेत्र में गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट में बनी मजार पर बुलडोजर चला दिया। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर ये अवैध मजार बनी हुई थी। जिसको रविवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके लिए प्रशासन ने मजार समिति को 15 दिन पहले नोटिस जारी किया था। जिसमें मजार हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन मजार नहीं हटाई गई थी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट पर जमीन पर कब्जा कर बनाई मजार
लोनी के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मजार बनाई थी। शिकायत पर जिला प्रशासन और यूपीसीडा ने संयुक्त जांच कर मजार निर्माण को अवैध पाया था। इसके बाद प्रशासन ने मजार कमेटी को 15 दिन का नोटिस जारी कर खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा था। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। मंगलवार सुबह लोनी एसडीएम, तहसील और यूपीसीडा की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
जेसीबी मशीन से अवैध मजार पूरी तरह से ध्वस्त
प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अवैध मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी ग्रामीण के नेतृत्व में पीएसी समेतभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से मजार का निर्माण कर लिया गया था। 15 दिन पहले नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने को कहा गया था। लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसी के चलते आज जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। लोनी एसडीएम ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी निर्माण प्रतिबंधित है। यूपीसीडा की जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है।

मेरठ में पकड़ी गई सीरियाई महिला, खुफिया विभाग की टीमें पूछताछ में जुटी
Meerut Crime News: मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में एक विदेशी महिला जो कि सीरिया की रहने वाली है, आर्थिक सहायता मांगती दिखाई दी। जानकारी पुलिस को लगी तो खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। सीरियाई महिला की उम्र 33 साल है। सीरियाई महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले की जांच में खुफिया विभाग की टीमें जुटी हैं।
हाथ में अंग्रेजी में लिखा बोर्ड लेकर मांग रही थी सहायता
महिला हाथ में अंग्रेजी में लिखा एक बोर्ड लेकर लोगों से सहायता मांग रही थी। बोर्ड पर लिखा था कि वह सीरिया की निवासी है और उसको अपने पति के उपचार के लिए आर्थिक मदद चाहिए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फनादी बताया है। महिला का कहना है कि वह अपने बीमार पति के उपचार के लिए भारत आई है। महिला के अनुसार उसके पति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पैरों में चोट है। उपचार का खर्च उठाने के लिए वह लोगों से आर्थिेक मदद मांग रही थी।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच
सीरियाई महिला को थाने लाने के बाद पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों और स्थानीय खुफिया इकाई की टीमों ने विस्तृत पूछताछ की है। अधिकारियों ने उसके यात्रा दस्तावेज, वीजा और भारत आने के उद्देश्य से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
वीजा की भी हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला चिकित्सा वीजा पर भारत आई। शुरूआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वीजा की शर्तों के तहत बिना निर्धारित अनुमति एक शहर से दूसरे शहर जाने पर प्रतिबंध हो सकता है। इसी पहलू को लेकर जांच की जा रही है।

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मेरठ दस्तावेज लेखक और वकील धरने पर बैठे
Meerut News: प्रदेश सरकार की नई ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में आज मेरठ दस्तावेज लेखक एसोसिएशन एवं मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में टाइपिस्ट मुंशी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी सम्मलित रहे। ये बैठक रजिस्ट्री कैंपस में की गई।
ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया जाएगा
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया जाएगा। इसके विरोध में रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अधिकारियों को व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
वक्ताओं ने ई रजिस्ट्री में आने वाली परेशानियों को मद्देनजर अपने-अपने विचार रखें
धरने पर बैठे वकील और दस्तावेज लेखक सरकार द्वारा ई रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने ई रजिस्ट्री में आने वाली परेशानियों को मद्देनजर अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर मेरठ इकाई अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रदेश संरक्षक संजय कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री मनोज चौहान कुराली, महामंत्री अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष युसूफ खान, धर्म प्रकाश संजय भारद्वाज मंडल संगठन मंत्री सुधीर मलिक, अरुण शर्मा एडवोकेट संजय कटारिया एडवोकेट, हरीश मलिक, इत्यादि भारी संख्या में धरने पर उपस्थित रहे।

मेरठ में पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे ताबड़तोड़ फायरिंग
Meerut Crime News: जिले के थाना सरधना अंतर्गत गांव मिलक में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
दो महीने से विवाहिता का चल रहा था पति से विवाद
एक विवाहिता का अपने पति से पिछले लगभग दो महीने से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वो मायके में रह रही थी। पति अपने परिजनों के साथ अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जो झगड़े में बदल गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के साथ अभद्रता की और उसे वापस लौटने को कहा।
पति पक्ष के लोग फिर मौके पर पहुंच गए
इसी बात से नाराज पति पक्ष के लोग फिर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों चले और मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में छिपने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरधना थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बागपत में खूनी खेल: टेंट कारोबारी और इकलौते बेटे को गोलियों से भूना, भीड़ के हत्थे चढ़े हिस्ट्रीशीटर की मौत
Baghpat Crime News: बागपत के बड़ौत कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब मुख्य बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके इकलौते बेटे विकास अग्रवाल की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे शहर में बवाल मच गया, बाजार बंद हो गए और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
बदमाशों ने कारोबारी और बेटे को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:50 बजे दो बाइकों पर सवार बदमाश टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल की दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी और उसके गैंग के बदमाशों ने दुकान के अंदर बैठे सोहनलाल और उनके 30 वर्षीय बेटे विकास को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
हमलावर बदमाश से भिड़ गया इकलौता बेटा
बदमाशों की फायरिंग में सोहनलाल अग्रवाल को सीने में गोली लगी। बेटा विकास जान बचाने के लिए दुकान से बाहर निकला और एक हमलावर से भिड़ गया। इसी दौरान पिस्टल छीनने की कोशिश में गोली चल गई। जिससे हमलावर पक्ष का बदमाश भी घायल हो गया। तभी दूसरे बदमाश ने विकास को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
क्रॉस फायरिंग में घायल बदमाश की मौत
घटना के दौरान एक राहगीर समेत कई अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए। घायलों में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी शामिल था। देर रात सूचना मिली कि क्रॉस फायरिंग में घायल वरुण लुहारी की भी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक घायल बदमाश को पकड़ लिया था। जिसकी पिटाई और सेवा-पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छह महीने पहले शादी, पत्नी दो महीने की गर्भवती
मृतक विकास अग्रवाल की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। विकास की पत्नी नेहा दो माह की गर्भवती बताई जा रही हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में सिर्फ मां और बहू बची हैं। दोनों का बुरा हाल है। पूरे बागपत में इस बात को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
2016 से चली आ रही थी खूनी रंजिश
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोहनलाल अग्रवाल और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी के बीच दुश्मनी की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। उस समय एक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। परिजनों का आरोप है कि करीब नौ साल पहले भी उनके परिवार पर हमला हुआ था, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई।
हमले में 10 बदमाशों के शामिल होने का दावा
मृतक विकास के चचेरे भाई वरुण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि घटना में वरुण लुहारी गैंग के करीब 10 बदमाश शामिल थे। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल एनकाउंटर की मांग की है।
हाईवे जाम, बाजार बंद, व्यापारियों में उबाल
डबल मर्डर से गुस्साए व्यापारियों ने बड़ौत बाजार बंद करा दिया और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। कारोबारी की पत्नी और बहू भी सड़क पर बैठ गईं और पुलिस से इंसाफ की मांग करने लगीं। स्थिति को संभालने के लिए एसपी बागपत सूरज राय खुद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
10 टीमों का गठन, CCTV खंगाल रही पुलिस
एसपी सूरज राय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बड़ौत के बीच बाजार में हुई इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे जिले को हिला दिया है। पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चुनावी रैली खत्म होते ही बवाल! गुरदासपुर में कांग्रेस-AAP कार्यकर्ता भिड़े, सड़क पर लहराईं तलवारें, महिलाओं के बीच भी झड़प
गुरदासपुर: नगर काउंसिल चुनाव को लेकर आयोजित एक चुनावी रैली के बाद पंजाब के गुरदासपुर में देर रात राजनीतिक माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मानकौर इलाके में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हालात ऐसे बने कि दोनों पक्षों के लोग तलवारें लेकर आमने-सामने आ गए और सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।

नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद, फिर बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार मानकौर क्षेत्र में एक राजनीतिक दल की चुनावी रैली आयोजित की गई थी। रैली समाप्त होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए जाने से माहौल गरमा गया और विवाद तेजी से बढ़ गया।

दोनों पक्षों के लोग तलवारें लेकर पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के कई लोग तलवारें और अन्य हथियारनुमा सामान लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि तलवारें केवल लहराई गईं और किसी के तलवार से घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

महिलाएं भी उतरीं सड़क पर, आपस में हुई झड़प

विवाद को शांत कराने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन हालात संभलने के बजाय और बिगड़ गए। देखते ही देखते महिलाएं भी आपस में उलझ गईं और उनके बीच भी जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। कुछ समय तक पूरा इलाका तनाव और अफरा-तफरी के माहौल में रहा।

वाहनों की आवाजाही भी हुई प्रभावित

सड़क पर चल रही इस झड़प के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने वाहन दूर खड़े करने पड़े और स्थिति सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद देर रात मामला शांत हुआ।