मनोरंजन – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

‘रामायणम्’ के निर्माता ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर
आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ

मुंबई : ‘रामायणम्’ के निर्माता ने अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में फीचर करता एक खास सोलो पोस्टर रिलीज़ किया है, जो एक्टर के लिए एक अहम नए अध्याय को चिन्हित करता है, उनकी पहचान आज भी भगवान राम की आइकॉनिक किरदार के रूप में देखी जाती है। रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है, इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है। दो भाग वाले इस एपिक सागा से सामने आया यह फर्स्ट लुक एक्टर से खूबसूरती से अपना जुड़ाव बना रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण गोविल ने कई पीढ़ियों के दर्शकों की नजरों में भगवान राम की भूमिका को अमर बना दिया है।

भगवान राम की भूमिका निभाकर कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल, अब सिल्वर स्क्रीन पर अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता, दशरथ की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। उनके फिल्म के कास्ट से जुड़ने की वजह से कहना होगा कि फिल्म की कास्टिंग को एक नया आयाम मिला है, क्योंकि इस महागाथा से गहराई से जुड़े एक एक्टर को बिल्कुल नए और अहम भूमिका में दिखाना अपने आप में खास होने वाला है। निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था। अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायणम् की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ।”

https://www.instagram.com/p/DeLmZcWsinC/?stkn=aTZvZG12dTRpeWVr

पोस्टर में गोविल राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां उनके लुक की डिटेलिंग अयोध्या के राजा के रुतबे और प्रभाव को दिखाती है। यह सामने आया पोस्टर उन दर्शकों के लिए भी खास बदलाव है, जो उन्हें राम के रूप में देखते हुए बड़े हुए हैं, क्योंकि अब वह उसी किरदार के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने आइकॉनिक बना दिया था। दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट वन, 5 नवंबर 2026 और पार्ट टू दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी।

संजय दत्त के ‘शांति’ वाले बयान पर विवाद, पहले भी जेल से लेकर राजनीति और निजी जिंदगी तक इन मामलों में घिरे अभिनेता
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों भारत में शांति को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद चर्चा में हैं। गांधी जयंती के विशेष कार्यक्रम के दौरान शेखर सुमन के शो में पहुंचे संजय दत्त ने कहा था कि देश के लोग अच्छे और बड़े दिल वाले हैं, लेकिन उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद संजय दत्त ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी एक हल्की-फुल्की और हास्यपूर्ण बातचीत के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा कि उनका किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

मराठी भाषा को लेकर भी हो चुका है विवाद

संजय दत्त की किसी टिप्पणी पर विवाद का यह पहला मामला नहीं है। सितंबर 2026 में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उनसे मराठी में बोलने के लिए कहा था। इस पर अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में येरवडा जेल में बिताई सजा का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने जेल में भी मराठी नहीं सीखी।

इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। बाद में प्रताप सरनाईक के मुताबिक, संजय दत्त ने फोन कर स्पष्टीकरण दिया था और कहा था कि अगर उनके मजाक से कोई गलत संदेश गया हो तो वह माफी मांगते हैं।

बेटी त्रिशाला को लेकर भी चर्चा में आया था बयान

साल 2017 में फिल्म ‘भूमि’ के प्रचार के दौरान संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त को लेकर कही गई बात भी चर्चा में रही थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने त्रिशाला की पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया और वह फॉरेंसिक साइंस में विशेषज्ञता हासिल कर चुकी हैं।

संजय दत्त ने यह भी कहा था कि अभिनय आसान काम नहीं है और फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए त्रिशाला को हिंदी सीखनी होगी। इसी दौरान ऑन-स्क्रीन बेटी और त्रिशाला की समानता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह त्रिशाला को अभिनेत्री बनने से रोकना चाहते थे।

अमीषा पटेल के कपड़ों पर भी दी थी टिप्पणी

साल 2012 में अमीषा पटेल से जुड़ा एक मामला भी सामने आया था। एक समारोह में संजय दत्त ने अमीषा की पोशाक को काफी ज्यादा खुला हुआ माना और उन्हें कपड़े ढकने के लिए कहा था।

बाद में संजय दत्त की ओर से सफाई दी गई कि वह अमीषा को बहन की तरह मानते हैं और इसी भावना के चलते उन्होंने ऐसा कहा था। अमीषा भी कई बार कह चुकी हैं कि संजय दत्त के घर जाते समय वह पश्चिमी परिधान के बजाय सूट पहनकर जाती हैं।

महिलाओं को लेकर बयान से भी हुआ था विवाद

साल 2007 में ‘कॉफी विद करण’ के दौरान संजय दत्त से महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर सवाल पूछा गया था। दिए गए विकल्पों में उन्होंने 200 से ज्यादा का जवाब चुना था। इसी बातचीत में जब उनसे तीन इच्छाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पैसा, आजादी और महिलाओं का जिक्र किया था।

बाद में 2018 में आई फिल्म ‘संजू’ में भी उनकी जिंदगी से जुड़ी महिलाओं की संख्या का संदर्भ दिखाया गया। इसके बाद उनकी निजी जिंदगी और फिल्म में दिखाए गए किरदार को लेकर चर्चा हुई थी।

मायावती को लेकर राजनीतिक सभा में भी घिरे थे

साल 2009 में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रतापगढ़ में एक सभा के दौरान संजय दत्त का बयान भी विवादों में आया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का नाम लेते हुए उन्हें जादू की झप्पी देने की बात कही थी।

इस टिप्पणी के बाद अभिनेता पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था।

आमिर, शाहरुख और नसीरुद्दीन शाह के बयान भी रहे चर्चा में

संजय दत्त के अलावा बॉलीवुड के अन्य बड़े सितारों की टिप्पणियां भी अलग-अलग समय पर विवादों का कारण बनी हैं। साल 2015 में आमिर खान ने देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर अपनी पत्नी किरण राव की चिंता का जिक्र किया था। इसी साल शाहरुख खान ने भी धार्मिक असहिष्णुता को लेकर टिप्पणी की थी।

साल 2018 में नसीरुद्दीन शाह ने अपने बच्चों की सुरक्षा और धर्म को लेकर चिंता जताई थी। इन बयानों के बाद तीनों अभिनेताओं को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, जज बोले- ‘आपकी जगह जेल में है’, मंगलवार तक भुगतान का आदेश
नई दिल्ली: चेक बाउंस से जुड़े लंबे समय से चल रहे मामलों में बकाया रकम चुकाने का वादा पूरा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को कड़ी फटकार लगाई है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सोमवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। पीठ ने मंगलवार तक भुगतान करने का निर्देश दिया और मामले को बुधवार को सुनवाई के लिए पहले मामले के तौर पर सूचीबद्ध करने को कहा।

‘हो सकता है वे आपसे ज्यादा अमीर हों, लेकिन रकम आपने हड़पी’

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने शिकायतकर्ता के बारे में कहा कि वे गरीब नहीं हैं। इस पर न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि संभव है शिकायतकर्ता अभिनेता से अधिक अमीर हों, लेकिन रकम उनसे ली गई है। न्यायमूर्ति बागची ने यह भी कहा कि इस तरह के अहंकार को सही जगह दिखाने की जरूरत है और व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि कब क्या बोलना है।

इसी दौरान न्यायमूर्ति बागची ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “आपकी जगह जेल में है।”

दो करोड़ रुपये जमा करने का दिया था निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर को राजपाल यादव को दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया था। अदालत ने उन्हें निजी कंपनी की बकाया रकम चुकाने के लिए ठोस प्रस्ताव देने और शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में दो करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

सोमवार को पीठ ने कहा कि दो सप्ताह की समय सीमा खत्म हो चुकी है और पांच अक्टूबर तक कोई भुगतान नहीं किया गया। अदालत ने यह भी कहा कि राजपाल यादव को सोमवार तक भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ।

50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने 50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की एक प्रति अदालत में पेश की। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट बैंक में है और उसकी प्रक्रिया चल रही है। इस पर पीठ ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह वास्तविक है या नहीं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

शिकायतकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिन्हा ने अभिनेता पर अदालत के निर्देशों का बार-बार पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव फिल्म अभिनेता हैं और अदालत में भी अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता को संस्था की गरिमा का सम्मान नहीं है।

2010 में फिल्म के लिए ली थी पांच करोड़ की मदद

शिकायतकर्ता मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार, वर्ष 2010 में एक फिल्म के लिए राजपाल यादव को पांच करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई थी। इस रकम के निपटारे के लिए वर्ष 2013 में यादव की ओर से 1.05 करोड़ रुपये के सात चेक दिए गए थे। कंपनी का आरोप है कि ये सभी चेक बाउंस हो गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वर्ष 2012 में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते में राजपाल यादव, उनकी पत्नी और उनकी कंपनी ने ब्याज समेत करीब 11 करोड़ रुपये चुकाने पर सहमति जताई थी।

साढ़े चार महीने जेल में रह चुके हैं राजपाल यादव

15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आत्मसमर्पण करने से मिली छूट को पांच अक्टूबर तक बढ़ाया था। उस समय पीठ ने उनके आचरण पर भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह नाटक करने में माहिर हैं और अदालत के पहले के आदेशों का पालन नहीं किया गया है।

पीठ ने यह भी कहा था कि यादव के आचरण से विश्वास पैदा नहीं होता, लेकिन उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। राजपाल यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एस. पटवालिया ने बकाया रकम चुकाने के लिए ठोस प्रस्ताव देने हेतु दो सप्ताह का समय मांगा था और अपनी बातों की प्रमाणिकता साबित करने के लिए दो करोड़ रुपये जमा करने की बात कही थी।

वकील ने यह भी बताया था कि राजपाल यादव करीब साढ़े चार महीने जेल में रह चुके हैं और मनोरंजन उद्योग में उनके दोस्तों ने उन्हें जमानत दिलाई थी। वहीं शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि उसकी मुख्य चिंता बकाया रकम को लेकर है, क्योंकि राजपाल यादव अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पाए हैं।

OTT Releases: इस हफ्ते मनोरंजन का डबल डोज, ‘रिपोर्टिंग लाइव’, ‘आवारापन 2’ और ‘एनिमल्स’ समेत ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
नई दिल्ली: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत ओटीटी दर्शकों के लिए कई नई फिल्मों और सीरीज के साथ होने जा रही है। इस सप्ताह अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की सामग्री डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इनमें परिणीति चोपड़ा की इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’, तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘मंदादि’, कनाडाई थ्रिलर सीरीज ‘बिलो’ और अमेरिकी क्राइम थ्रिलर ‘एनिमल्स’ प्रमुख हैं। इसके अलावा एनिमेटेड सीरीज ‘सुपर बूमी’, ‘आवारापन 2’ और के-ड्रामा ‘टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट’ भी दर्शकों की सूची में शामिल हैं।

5 अक्टूबर को ‘सुपर बूमी’ से होगी शुरुआत

इस सप्ताह की पहली रिलीज ‘सुपर बूमी’ है, जो 5 अक्टूबर 2026 से स्ट्रीम होगी। यह एनिमेटेड पारिवारिक मनोरंजन सीरीज है। इसकी कहानी बूमी और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक वर्चुअल गेमिंग दुनिया बनाते हैं। इस दुनिया में उन्हें अलग-अलग चुनौतियों और रोमांचक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

8 अक्टूबर को ‘मंदादि’ और ‘बिलो’ की दस्तक

8 अक्टूबर को तमिल भाषा की फिल्म ‘मंदादि’ ओटीटी पर आएगी। सूरी और सुहास अभिनीत यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

इसी दिन कनाडाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘बिलो’ भी रिलीज होगी। इसमें जोश हार्टनेट, मैकेंजी डेविस और चार्ली हीटन मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी समुद्र किनारे बसे एक छोटे शहर की है, जहां अचानक एक रहस्यमयी समुद्री जीव का आतंक शुरू हो जाता है। ऐसे हालात में एक मछुआरा अपने परिवार और समुदाय की सुरक्षा के लिए उस खतरनाक जीव का सामना करता है।

9 अक्टूबर को ‘रिपोर्टिंग लाइव’ और ‘आवारापन 2’

9 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा की ‘रिपोर्टिंग लाइव’ ओटीटी पर दस्तक देगी। फिल्म में वह पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं और अवैध रेत खनन का पर्दाफाश करती नजर आएंगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी नजर आएंगे।

इसी दिन इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी मासिक सब्सक्रिप्शन वाले दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म पहले ओटीटी पर केवल रेंट के विकल्प के साथ उपलब्ध थी। अब 9 अक्टूबर से मासिक सब्सक्रिप्शन वाले दर्शक इसे बिना अलग रेंट के देख सकेंगे।

‘टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट’ और ‘एनिमल्स’ भी इसी दिन

9 अक्टूबर को के-ड्रामा सीरीज ‘टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट’ भी रिलीज होगी। इसकी कहानी एक बड़े कारोबारी घराने के वारिस पर आधारित है। उसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगा हुआ है और उसकी जिंदगी में एक लड़की के आने के बाद कहानी आगे बढ़ती है।

इसी दिन बेन अफ्लेक निर्देशित अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल्स’ भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म में बेन अफ्लेक के साथ केरी वाशिंगटन, जिलियन एंडरसन, एड्रियाना पाज और लुइस गेरार्डो मेंडेज शामिल हैं। इसकी कहानी एक मेयर पद के उम्मीदवार के इर्द-गिर्द घूमती है और इसे राजनीतिक क्राइम थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है।

भूषण कुमार बने बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स, 36,300 करोड़ की संपत्ति के साथ रिच लिस्ट में 87वें नंबर पर
नई दिल्ली: बॉलीवुड में सबसे अमीर सितारों की चर्चा होती है तो अक्सर शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे नाम सामने आते हैं। हालांकि, इस साल की रिच लिस्ट में टी-सीरीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 36,300 करोड़ रुपये है और वह रिच लिस्ट में 87वें स्थान पर हैं। मनोरंजन जगत से टॉप 100 में जगह बनाने वाले वह इकलौते व्यक्ति बताए गए हैं।

रिच लिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, भूषण कुमार की अनुमानित संपत्ति लिस्ट में शामिल कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा बताई गई है। वहीं, शाहरुख खान की अनुमानित नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में 2,490 करोड़ रुपये की कमी बताई गई है।

अमिताभ बच्चन की संपत्ति में बड़ा इजाफा

अमिताभ बच्चन की अनुमानित नेटवर्थ इस साल 4,000 करोड़ रुपये बताई गई है। पिछले साल यह आंकड़ा 1,630 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ वर्षों में रियल एस्टेट में भी निवेश किया है।

वहीं सलमान खान की अनुमानित नेटवर्थ 3,000 करोड़ रुपये और ऋतिक रोशन की संपत्ति 2,500 करोड़ रुपये बताई गई है। पिछले साल की सूची में जूही चावला और करण जौहर के नाम भी शामिल थे, लेकिन इस साल दोनों का नाम सूची में नहीं है।

नमित मल्होत्रा के पिता भी अमीरों की सूची में

मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के अलावा फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा का नाम भी रिच लिस्ट में शामिल है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 16,000 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

19 साल की उम्र में संभाली टी-सीरीज की कमान

भूषण कुमार भारत की प्रमुख संगीत और फिल्म निर्माण कंपनियों में शामिल टी-सीरीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। वह कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद भूषण कुमार ने महज 19 साल की उम्र में टी-सीरीज की जिम्मेदारी संभाली थी।

गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि उस समय टी-सीरीज अपने विस्तार के दौर में था। गुलशन कुमार रोज की तरह मंदिर से दर्शन करके बाहर निकले थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। मामले में अंडरवर्ल्ड के जुड़ाव की बात सामने आई थी। हत्या के मामले में शूटर अब्दुल रऊफ मर्चेंट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2026 में जेल में उसकी मौत हो गई।

1983 में हुई थी टी-सीरीज की शुरुआत

टी-सीरीज की स्थापना गुलशन कुमार ने 11 जुलाई 1983 को की थी। कंपनी को 1988 में आमिर खान और जूही चावला की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के गानों के 80 लाख कैसेट बिकने की बात कही गई है। इसके बाद 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के संगीत ने भी कई रिकॉर्ड बनाए।

इसी कंपनी की जिम्मेदारी बाद में भूषण कुमार ने संभाली और अब रिच लिस्ट में उनकी अनुमानित नेटवर्थ 36,300 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार कमाई से बदला रिलीज प्लान, अब 9 नहीं 23 अक्टूबर को आएगी ‘उड़ता तीर’
नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन के बीच आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी है।

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन कमाए 66.75 करोड़

‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा माहौल बनाया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार किया। भारत में फिल्म का सकल कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशों से करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इस तरह फिल्म का शुरुआती विश्वव्यापी सकल कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले दिन के इस प्रदर्शन के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है और सिनेमाघरों में भी दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

क्यों आगे बढ़ाई गई ‘उड़ता तीर’ की रिलीज

‘उड़ता तीर’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को दो सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला किया है। टीम के मुताबिक फिल्म के प्रचार और ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन मिलें और इसे दर्शकों तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिले।

9 अक्टूबर के आसपास कई फिल्मों की रिलीज होने के कारण सिनेमाघरों में स्क्रीन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना थी। ऐसे में ‘उड़ता तीर’ को 23 अक्टूबर को रिलीज करने का फैसला किया गया है।

‘दृश्यम 3’ की कमाई भी बनी वजह

रिलीज तारीख बदलने की चर्चा के बीच ‘दृश्यम 3’ की शानदार शुरुआत को भी एक अहम वजह माना जा रहा है। फिल्म की कमाई और दर्शकों की मांग को देखते हुए सिनेमाघरों में इसके शो बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

ऐसे माहौल में नई फिल्म के लिए पर्याप्त स्क्रीन हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी को देखते हुए ‘उड़ता तीर’ की टीम ने अपनी रिलीज विंडो बदलकर 23 अक्टूबर की तारीख चुनी है।

आयुष्मान निभाएंगे पाकिस्तानी जासूस का किरदार

‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली जाती है। कहानी में हास्य के साथ जासूसी का पहलू भी देखने को मिलेगा।

सारा अली खान फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है और इसे उनके निर्देशन में पहली फिल्म बताया जा रहा है।

23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘उड़ता तीर’ की रिलीज तारीख इससे पहले भी बदली जा चुकी है। अब 23 अक्टूबर की नई तारीख के साथ मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को सिनेमाघरों में बेहतर स्क्रीन मिलेंगी और दर्शकों तक पहुंचने का पर्याप्त मौका मिलेगा।

वहीं, ‘दृश्यम 3’ की शुरुआती कमाई के बाद आने वाले दिनों में उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ‘उड़ता तीर’ के प्रदर्शन पर भी दर्शकों की नजरें रहेंगी।

2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर पीवीवीएनएल के ऊर्जा भवन में खेल प्रतियोगिता का आगाज
Meerut News: गांधी जयंती 2 अक्टूबर के मौके पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड यानी पीवीवीएनएल परिसर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज आज हुआ। खेल प्रतियोगिता विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, ऊर्जा भवन के मुख्य परिसर में होगी। ​इस खेल प्रतियोगिता में​बैडमिंटन, ​टेबल टेनिस और ​शतरंज (Chess) आदि का आयोजन किया जा रहा है।
शुभारंभ प्रबन्ध निदेशक, मेरठ द्वारा फीता काटकर किया
इन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवीश गुप्ता प्रबन्ध निदेशक, पविविनिलि, मेरठ द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में टेबल टेनिस और शतरंज आदि प्रतियोगिताओं के मैच खेले गए। प्रबंध निदेशक ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया है।
स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
शुभारंभ के अवसर पर आशु कालिया निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, संजय जैन निदेशक वाणिज्य, एनके मिश्र निदेशक तकनीकी, स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक वित्त, अमित रोहिला महाप्रबंधक लेखा, मोहम्मद सगीर मुख्य अभियंता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियंता, अलका तोमर स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज
मुंबई (अनिल बेदाग)

अभिनेत्री न्यारा एम बनर्जी एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों में ग्लैमर, एलिगेंस और आत्मविश्वास का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। कैमरे के सामने न्यारा ने जिस सहजता और कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिए, उसने हर फ्रेम को खास बना दिया। न्यारा के लेटेस्ट लुक में उनका फैशन सेंस खास तौर पर आकर्षित करता है। स्टाइलिश आउटफिट, शानदार मेकअप और उनके कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशंस ने पूरे फोटोशूट में एक अलग ही ग्लैमरस अंदाज जोड़ दिया। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ तस्वीरों में उनका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली नजर आता है।

अलग-अलग फैशन लुक्स के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाने वाली न्यारा अपने हर फोटोशूट में कुछ नया पेश करने की कोशिश करती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी के दम पर एक खास फैशन स्टेटमेंट बनाया है। न्यारा की ये तस्वीरें फैंस और फॉलोअर्स का ध्यान खींच रही हैं। उनकी आकर्षक मौजूदगी और कैमरे के सामने शानदार अंदाज ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्लैमर और स्टाइल के मामले में अपनी अलग पहचान रखती हैं।

IT रेड के अगले दिन अस्पताल पहुंचे वाशु भगनानी, लंदन से वायरल हुई तस्वीर; सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बेड से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वाशु भगनानी को किस स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें अकेला छोड़ने की अपील की है। परिवार की ओर से भी अभी तक कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन या आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट जारी नहीं किया गया है।

IT रेड के एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती

वाशु भगनानी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इसके ठीक एक दिन पहले उनके और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में आयकर विभाग ने वाशु भगनानी, उनकी बहू और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह तथा पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली थी।

बताया गया कि आयकर अधिकारियों को कुछ वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं का संदेह था। इसके बाद विभाग की अलग-अलग टीमों ने संबंधित परिसरों में पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की।

विदेश पैसे भेजने के मामले में जांच

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांच एजेंसियों को फिल्मों के निर्माण और फंडिंग के नाम पर कथित तौर पर विदेश धन भेजे जाने को लेकर संदेह है। अधिकारियों की ओर से वाशु भगनानी और उनकी कंपनियों से जुड़े बैंक खातों, विदेशी लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों की जांच किए जाने की बात सामने आई है।

आयकर विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि विदेश भेजे गए धन का वास्तविक उद्देश्य क्या था और संबंधित लेन-देन में किसी नियम का उल्लंघन हुआ या नहीं। हालांकि, जांच के निष्कर्ष सामने आने तक इन आरोपों को स्थापित तथ्य के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

‘कूली नंबर 1’ से शुरू हुआ था प्रोडक्शन का सफर

वाशु भगनानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित फिल्म निर्माताओं में शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में पूजा एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। निर्माता के तौर पर उनके शुरुआती चर्चित प्रोजेक्ट्स में गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘कूली नंबर 1’ शामिल रही।

इसके बाद उन्होंने ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘रहना है तेरे दिल में’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इन फिल्मों के जरिए पूजा एंटरटेनमेंट ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

जैकी भगनानी संभाल रहे हैं कंपनी की कमान

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बाद के वर्षों में ‘सरबजीत’, ‘बेल बॉटम’ और 2024 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ।

हाल के वर्षों में वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी भी प्रोडक्शन हाउस के कामकाज में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी फिल्मों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज और अन्य मनोरंजन परियोजनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है।

फिलहाल वाशु भगनानी के स्वास्थ्य को लेकर परिवार की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। वहीं, आयकर विभाग की जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर भी नजर बनी हुई है।

बांसुरी स्वराज की वंदे मातरम पर राहुल गांधी को चुनौती, ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर फिर चर्चा
नई दिल्ली: वंदे मातरम को लेकर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की ओर से राहुल गांधी को दी गई चुनौती पर अभिनेता ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया सामने आई है। करीब एक महीने पुराने वीडियो में बांसुरी स्वराज राहुल गांधी से कहती नजर आ रही हैं कि अगर वह वास्तव में पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पूरा वंदे मातरम गाकर दिखाना चाहिए। दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने यह बात पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कही थी। उनका यह बयान राहुल गांधी के उस भाषण के जवाब में था, जिसमें उन्होंने मनुस्मृति की मानसिकता की आलोचना करते हुए पितृसत्ता के खिलाफ लड़ने की बात कही थी।

वीडियो में बांसुरी स्वराज ने कहा था कि अगर राहुल गांधी पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो यह ठीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिसमस कैरल गाने, पूरा वंदे मातरम गाने और शिव तांडव का पाठ करने में कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह सच में पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो पूरा वंदे मातरम गाकर दिखाएं।

कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की राष्ट्रीय संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने करीब एक महीने पहले बांसुरी स्वराज के इस बयान का वीडियो साझा किया था। इसी पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “Huh? क्या यह सच में हुआ है? वाह।” ऋतिक की टिप्पणी सामने आने के बाद बांसुरी स्वराज का पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया।

ऋतिक की टिप्पणी पर सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अलग-अलग टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने ऋतिक की सुपरहीरो फिल्म ‘कृष’ का जिक्र करते हुए लिखा कि किंग, अपने अंदर के कृष को बाहर लाओ। एक अन्य यूजर ने हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा कि उसी पार्टी की एक और नेता इस मामले में बांसुरी स्वराज से भी आगे हैं।

वहीं, एक यूजर ने ऋतिक रोशन की टिप्पणी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कमेंट ने दिन बना दिया। इस तरह अभिनेता की प्रतिक्रिया के बाद बांसुरी स्वराज का पुराना बयान सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा का विषय बन गया।

राहुल गांधी के बयान के जवाब में दी गई थी चुनौती

दरअसल, बांसुरी स्वराज की टिप्पणी राहुल गांधी के अगस्त में पुणे में महिलाओं को संबोधित करते हुए दिए गए बयान के संदर्भ में थी। राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं को अक्सर बेटी, पत्नी या मां की भूमिका तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि वे सिर्फ अपनी हैं।

राहुल गांधी ने कहा था कि पितृसत्ता महिलाओं को दबाती, डराती और नियंत्रित करती है और इसे खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अपने संबोधन में मनुस्मृति का भी जिक्र किया था और महिलाओं को सीमित भूमिकाओं में रखने वाली व्यवस्था की आलोचना की थी। इसी बयान के जवाब में बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के सामने पूरा वंदे मातरम गाने की चुनौती रखी थी।

पुराना वीडियो फिर बना चर्चा का विषय

करीब एक महीने पुराने वीडियो पर ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया आने के बाद बांसुरी स्वराज का बयान फिर सुर्खियों में है। इस पूरे घटनाक्रम में राहुल गांधी का पितृसत्ता को लेकर बयान, बांसुरी स्वराज की वंदे मातरम को लेकर चुनौती और ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया प्रमुख बिंदु रहे। ऋतिक के कमेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कृष और कंगना रनौत का जिक्र करते हुए भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।