स्पोर्ट्स – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

2 अक्टूबर को भारत का कमाल, लवलीना के गोल्ड से लेकर तीरंदाजी के ऐतिहासिक स्वर्ण तक, 70 पर पहुंचा मेडल का आंकड़ा
नई दिल्ली: आइची नागोया एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्टूबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। प्रतियोगिता के 13वें दिन भारत की नजरें बॉक्सिंग, तीरंदाजी, कुश्ती, हॉकी और कई अन्य खेलों पर थीं। दिन आगे बढ़ने के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की संख्या में लगातार इजाफा किया। सबसे खास प्रदर्शन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का रहा, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर देश को गोल्ड मेडल का तोहफा दिया। वहीं भारतीय महिला रिकर्व टीम ने भी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड

लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 2 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं लवलीना के लिए यह जीत खास रही। इस स्वर्ण पदक के साथ वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं। उनसे पहले मैरी कॉम ने 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में यह उपलब्धि हासिल की थी।

महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास

लवलीना की जीत के कुछ ही समय बाद तीरंदाजी से भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। यह इस स्पर्धा में भारतीय महिला रिकर्व टीम का पहला एशियन गेम्स स्वर्ण पदक है।

मजबूत हवा के बीच भारतीय तीरंदाजों ने मुकाबले में दबाव बनाए रखा और दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

पुरुष रिकर्व टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

पुरुष रिकर्व टीम को फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे की भारतीय टीम को 1-5 से शिकस्त मिली, जिसके बाद उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

कुश्ती में सुजीत कलकल ने भी जगाई गोल्ड की उम्मीद

कुश्ती में भी भारत की पदक की उम्मीदें कायम रहीं। सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक चैंपियन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद उनके फाइनल मुकाबले पर भारतीय प्रशंसकों की नजरें टिक गईं। 2 अक्टूबर के मुकाबलों में बॉक्सिंग और तीरंदाजी के अलावा कई अन्य खेलों में भी भारत की पदक की उम्मीद बनी रही।

70 पदकों तक पहुंचा भारत

1 अक्टूबर यानी प्रतियोगिता के 12वें दिन भारत ने कुल छह पदक जीते थे, जिनमें दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे। इसके बाद 2 अक्टूबर के मुकाबलों में भारत की पदक तालिका और मजबूत हुई। दिन के दौरान भारत 70 पदकों के आंकड़े तक पहुंच गया, जिसमें 12 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल थे।

13वें दिन लवलीना और महिला रिकर्व टीम का स्वर्ण रहा खास

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत के लिए लवलीना बोरगोहेन का जन्मदिन पर स्वर्ण पदक जीतना और भारतीय महिला रिकर्व टीम का ऐतिहासिक गोल्ड सबसे बड़ी उपलब्धियों में रहा। पुरुष रिकर्व टीम के रजत पदक ने भी तीरंदाजी में भारत के मजबूत प्रदर्शन को आगे बढ़ाया। प्रतियोगिता के बाकी मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद बनी हुई है और भारत की पदक तालिका पर नजरें टिकी हैं।

वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने जीते खिताब
आम्रपाली योजना की बालिका टीम उपविजेता, गोमती नगर की बालक टीम रही दूसरे स्थान पर

लखनऊ : लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना में आयोजित दो दिवसीय एलपीएससी क्राउन इंटर-ब्रांच हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान आम्रपाली योजना की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में गोमती नगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा के साथ खेल भावना का भी प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या कहकशां अरबी के मार्गदर्शन में किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय ने विजेता तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहम्मद तौहीद ने उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। समापन समारोह में सुषमा सिंह सेंगर और डॉ.सुमंत पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। आम्रपाली योजना की बालिका टीम के उपविजेता बनने में मुख्य प्रशिक्षक शिवनाथ मिश्रा और प्रशिक्षिका नेहा के निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं रणनीतिक तैयारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच मिला और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में पहल हुई।

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 21वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कानपुर के डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया। बुधवार को कानपुर के पांच सितारा होटल लैंडमार्क में हुई एजीएम में गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह को भी दोबारा गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। इसके साथ ही चार निदेशकों अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता को भी कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनर्नियुक्त किया गया। गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए दो ही नामांकन होने के कारण दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। वहीं सभी कमेटियों पर अंतिम फैसला लेने का आधिकार यूपीसीए अध्यक्ष और सचिव को दिया गया है।

एजीएम के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को यूपीसीए का लोकपाल और कृष्ण मुरारी को एथिक ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने वाराणसी में तैयार हो रहे यूपीसीए के नए स्टेडियम को लेकर बताया कि जल्द ही वहां घरेलू क्रिकेट के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले स्थानीय स्तर के मैच कराकर पिच और मैदान की स्थिति को परखा जाएगा। राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले वर्ष होने वाली बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मेजबानी के लिए काशी स्टेडियम को बड़ौदा के साथ विकल्प के तौर पर रखा गया है। स्टेडियम पूरी तरह तैयार होने की स्थिति में वहां डब्ल्यूपीएल के मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं।

कानपुर में कमला क्लब की लीज खत्म होने और ग्रीन पार्क स्टेडियम के कायाकल्प का काम शुरू होने को देखते हुए यूपीसीए कानपुर विश्वविद्यालय में बन रहे नए स्टेडियम के साथ एमओयू करने की तैयारी में है। राजीव शुक्ला ने बताया कि शहर में एक स्तरीय मैदान की जरूरत थी, जिसके लिए सीएसजेएमयू से बातचीत चल रही है। करार होने के बाद वहां यूपीसीए की गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी। यूपी टी-20 लीग के चौथे चरण की सफलता पर राजीव शुक्ला ने डॉ. संजय कपूर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में भी दो शहरों के प्रारूप को बरकरार रखा जाएगा। साथ ही गवर्निंग काउंसिल अगले सत्र में आठ टीमों को शामिल करने पर भी विचार कर सकती है। एजीएम में यूपीसीए अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. उमेर हसन, सीईओ अंकित चटर्जी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, अहमद अली खान तालिब समेत यूपीसीए के सदस्य मौजूद रहे।

अपराजिता का डबल खिताबी धमाल, अक्षय व आदित्य ने जोड़ीदारों संग जीते दोहरे खिताब
किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप

लखनऊ : अपराजिता घोषाल ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला व अंडर-19 बालिका एकल के फाइनल में जीत से दोहरी विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर अक्षय पांडेय व आदित्य सिंह ने अपने-अपने जोड़ीदारों संग युगल में दोहरे खिताब जीते। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप के सीनियर व अंडर-19 वर्ग के फाइनल बुधवार को खेले गए। महिला एकल फाइनल में अपराजिता घोषाल ने प्रतिद्वंद्वी स्नेहा सिंह के खिलाफ वाकओवर से जीत दर्ज की। वहीं बालिका अंडर-19 एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय अपराजिता घोषाल ने अर्पणा सिंह को आसानी से 15-4, 15-4 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

बालक अंडर-19 एकल में शीर्ष वरीय अक्षय पांडेय ने दूसरी वरीय नीलेश भट्ट को 15-3, 16-14 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-19 युगल फाइनल में अक्षय पांडेय व अतुल मोहन त्रिपाठी की जोड़ी ने अरिंजय प्रताप सिंह व शाश्वत कुमार शुक्ला को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 10-15, 15-8, 15-10 से हराया। पुरुष एकल फाइनल में शीर्ष वरीय भूमेश उतरानी ने दूसरी वरीय नीलेश भट्ट को 15-6, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल में आदित्य सिंह व शौर्य प्रताप सिंह की जोड़ी ने हर्ष मिश्रा व पीयूष यादव को 15-10, 15-10 से हराया। मिश्रित युगल में आदित्य सिंह व स्नेहा सिंह की जोड़ी ने भूमेश उतरानी व श्वेता राज वर्मा को 16-14, 15-10 से शिकस्त दी।

पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़ व कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल ने अतिथिगण का स्वागत किया, जबकि आयोजन अध्यक्ष आयोजन अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अजय कुमार, डॉ. अनुराग दीक्षित, अभिजीत यादव, मुकेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, नवीन पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। जिला चैंपियनशिप के अंतर्गत 2 से 4 अक्टूबर, 2026 तक अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

चीन से पिछड़ने के बाद भारतीय तीरंदाजों ने पलटा मैच, 238-237 से जीतकर रचा इतिहास; आर्चरी में गोल्ड की हैट्रिक
डेस्क: 20वें एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने आर्चरी में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारत ने तीसरा गोल्ड मेन्स कंपाउंड टीम इवेंट में जीता। इससे पहले महिला कंपाउंड टीम और मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में भारत स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुका है। मेन्स कंपाउंड टीम के फाइनल में भारतीय तिकड़ी गणेश, साहिल और कुशल का सामना चीन के तीरंदाजों से हुआ, जहां शुरुआती पिछड़ने के बाद भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फाइनल में भारतीय तीरंदाजों ने चीन को 238-237 से हराया। मुकाबले के पहले तीन एंड तक चीन की टीम बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन चौथे एंड में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार वापसी की और एक अंक के अंतर से गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

चीन के खिलाफ आखिरी एंड में पलटा मुकाबला

फाइनल के शुरुआती तीन एंड में चीन का पलड़ा भारी रहा। भारतीय तिकड़ी पर दबाव था, लेकिन चौथे एंड में गणेश, साहिल और कुशल ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। भारतीय टीम ने अंतिम चरण में जरूरी अंक हासिल किए और 238-237 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर ली।

इस जीत के साथ भारत ने मेन्स कंपाउंड टीम इवेंट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया और आर्चरी में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर दी।

साहिल जाधव का दूसरा गोल्ड मेडल

भारतीय टीम के साहिल जाधव के लिए यह एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में चिकिता के साथ मिलकर गोल्ड जीत चुके हैं।

मेन्स कंपाउंड टीम की इस जीत के साथ 20वें एशियन गेम्स में भारत के आर्चरी में तीन स्वर्ण पदक हो गए हैं। इस तरह भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर ली है।

भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या पहुंची दहाई में

गणेश, साहिल और कुशल की मेन्स कंपाउंड टीम की जीत भारत के लिए 20वें एशियन गेम्स का ओवरऑल 10वां गोल्ड मेडल रही। भारतीय दल ने आर्चरी में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

आर्चरी के अलावा शूटिंग में भी भारत ने तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। क्रिकेट और कबड्डी में भी भारत के खाते में स्वर्ण पदक आए हैं।

एशियन गेम्स के 11वें दिन आर्चरी में तीन गोल्ड

एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने आर्चरी में तीन स्वर्ण पदक जीते। भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन के बाद इस स्पर्धा में भारत के पदकों की संख्या आगे भी बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।

पुरुष एकल में भूमेश, महिला एकल में अपराजिता फाइनल में
किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप

लखनऊ : भूमेश उतरानी ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के साथ पुरुष एकल की खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित किया। इसके साथ ही अपराजिता घोषाल ने महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 29 व 30 सितंबर को सीनियर व अंडर-19 वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आज खेले गए मैचों में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में भूमेश उतरानी को जीत के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने आदित्य सिंह को 16-14, 15-13 से शिकस्त दी।

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में भूमेश ने अतुल मोहन त्रिपाठी को 15-9, 15-12 से, आदित्य सिंह ने अवनीश तिवारी को 15-11, 15-4 से और नीलेश भट्ट ने दिविज सिंह को 15-12, 15-11 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। महिला एकल के सेमीफाइनल में अपराजिता घोषाल ने श्रेयांशी मिश्रा को आसानी से 15-9, 15-6 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।बालक अंडर-19 एकल में नीलेश भट्ट, अक्षय पाण्डेय, प्रज्जवल पाठक व शाश्वत कुमार शुक्ला ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नीलेश भट्ट ने पारस दत्त ध्यानी को 15-12, 15-7 से, अक्षय ने वेदांश थापा को 15-7, 15-8 और प्रज्जवल ने एकांश प्रताप सिंह को 15-11, 15-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में मिश्रित युगल में आदित्य सिंह व स्नेहा सिंह ने वी बृनिवाश व गंगा पाण्डेय को 15-6, 15-6 से हराया। वहीं पुरुष युगल में आदित्य सिंह व शौर्य प्रताप सिंह और हर्ष मिश्रा व पीयूष यादव ने भी सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। बालिका अंडर-19 एकल क्वार्टर फाइनल में अपर्णा सिंह ने गौरी दुबे को 15-7, 15-12 से हराया जबकि बालक अंडर-19 युगल क्वार्टर फाइनल में अरिंजय सिंह व शाश्वत कुमार शुक्ला की जोड़ी ने आगा अब्बास इब्राहीम व वेदांश थापा को 15-13, 15-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

आयोजन अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल व आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप में 29 व 30 सितंबर को अंडर-19 व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे है। इन वर्गों के फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे और दोपहर दो बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। फिर एक दिन के विराम के बाद 2 से 4 अक्टूबर तक अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

आम्रपाली योजना व वृंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में
एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट

लखनऊ : एलपीएससी आम्रपाली योजना व वृंदावन शाखा की टीमों ने एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस द्वारा सेक्टर ई आम्रपाली योजना शाखा में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में एलपीएससी की बालिका वर्ग में छह और बालक वर्ग में नौ टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे। समारोह में अतिथिगण का स्वागत लखनऊ पब्लिक कॉलेज प्रधानाचार्या कहकशां अरबी ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल व कॉलेजेस के इतिहास में पहली बार हैंडबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा सुमंत पाण्डेय, आम्रपाली योजना शाखा की एचओडी सुषमा सिंह और मुख्य कोच शिवनाथ व नेहा भी मौजूद रहे।

पहले दिन बालिका वर्ग में एलपीएससी एलपीसी आम्रपाली योजना ने माधवगंज शाखा को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मैच में वृंदावन शाखा ने बाराबंकी शाखा को 5-0 से हराया। बालक वर्ग में वृंदावन शाखा ने ए ब्लाक शाखा को 9-1 से, सहारा स्टेट शाखा ने माधवगंज को 5-1 से और गोमतीनगर शाखा ने सीतापुर शाखा को 13-0 से हराते हुए जीत दर्ज की।

अर्श मोहम्मद ने बढ़ाया यूपी का गौरव, सौरव संग जीता पुरुष युगल खिताब
डॉ.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

लखनऊ : सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में बेहतरीन तालमेल और सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल का खिताब जीत लिया। वहीं पुरुष एकल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना और महिला एकल में तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 लाख रुपए की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।

पुरुष युगल के फाइनल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी को 15-7, 15-12 से हराया। अर्श और सौरव ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए सटीक शॉट और उम्दा सर्विस के दम पर प्रतिद्वंद्वी जोड़ी पर दबाव बनाए रखा। पहले गेम में अर्श व सौरव ने कर्नाटक की जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 15-7 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सुमित और आर्या ने वापसी की कोशिश मे कुछ शानदार शॉट खेले, लेकिन अहम मौकों पर अर्श-सौरव की जोड़ी ने धैर्य बनाए रखा। 12-12 की बराबरी के बाद दोनों ने लगातार तीन अंक जुटाकर 15-12 से गेम जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

अर्श व सौरव की ये नई साझेदारी है। इससे पहले वे ऑल इंडिया चेन्नई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। अर्श ने इससे पहले राजस्थान के संस्कार के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए 2024 में सीनियर नेशनल व जूनियर नेशनल खिताब जीता था जबकि 2022 में थाईलैंड में हुई एबीसी अंडर-17 चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग में उपविजेता रहे थे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास, चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल (पूर्व चेयरमैन, प्रसार भारती) एवं सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद ने पुरुष युगल में खिताब जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अर्श और सौरव साहू ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तालमेल के साथ प्रदर्शन किया और फाइनल में भी बेहतरीन खेल दिखाया। इस तरह की सफलताएं प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने अर्श मोहम्मद की इस शानदार जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है और अर्श ने अपने प्रदर्शन से इसे साबित किया है। इस अवसर पर एजीए उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. आलोक सरन एडवोकेट, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान, संयुक्त सचिव गौरव खन्ना, एफओपी इंचार्ज डॉ. योगेश शेट्टी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महिला एकल में जिया चैंपियन
महिला एकल में तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी को 15-12, 12-15, 15-11 से हराकर खिताब जीता। जिया ने पहले गेम में जीत से बढ़त बनाई। दूसरे गेम में रिजुल ने वापसी करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरे गेम में जिया ने अहम मौकों पर अंक जुटाते हुए गेम अपने नाम करते हुए विजेता ट्रॉफी भी जीत ली।

पुरुष एकल में गिनपॉल ने जीती विजेता ट्रॉफी
पुरुष एकल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना चैंपियन बने जिन्होंने दूसरी वरीय हरियाणा के रवि को 15-13, 15-9 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए टक्कर हुई। गिनपॉल ने अहम मौकों पर बढ़त बनाते हुए पहला गेम जीता। दूसरे गेम में भी रवि ने चुनौती दी लेकिन गिनपॉल ने लगातार दबाव बनाए रखते हुए जीत से खिताब अपने नाम कर लिया।

भव्य व अदिति मिश्रित युगल चैंपियन
मिश्रित युगल में दिल्ली के भव्य छाबड़ा व उत्तराखंड की अदिति भट्ट की क्वालीफायर जोड़ी ने तमिलनाडु के संजय श्रीवत्स डी व आद्या वरियानाथ को 15-13, 15-9 से हराया।

अदिति व श्रवाणी महिला युगल विजेता
महिला युगल में चौथी वरीय उत्तराखंड की अदिति भट्ट व महाराष्ट्र की श्रवाणी वालेकर ने दूसरी वरीय केरल की नयना एस.ओएसिस व तमिलनाडु की वर्षिनी विश्वनाथ को 15-10, 15-8 से हराकर खिताब जीता।

मैच के बाद टीम बस से उतरते समय फिसले रोहित शर्मा, लुढ़ककर गेट तक पहुंचे; विराट कोहली का रिएक्शन कैमरे में कैद
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में टीम इंडिया ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में विराट कोहली के नाबाद शतक और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी ने भारत को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, मैच के बाद रोहित शर्मा एक अलग वजह से चर्चा में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल पहुंचने के बाद टीम बस से उतरते समय रोहित का पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए बस के गेट तक पहुंच गए। इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बस से उतरते वक्त अचानक फिसला पैर

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी टीम बस से होटल पहुंचे। खिलाड़ी एक-एक करके बस से उतर रहे थे और वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे थे। विराट कोहली समेत कुछ खिलाड़ी पहले ही बस से नीचे उतर चुके थे।

इसके बाद रोहित शर्मा बस की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान वह ऊपर की ओर देखते हुए आगे बढ़े और अचानक उनका पैर फिसल गया। वह लुढ़कते हुए बस के गेट तक पहुंच गए। वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत उन्हें उठाया। इसके बाद रोहित कुछ कहते हुए भी नजर आए।

रोहित को देखकर चौंके विराट कोहली

रोहित के फिसलने के बाद वहां अचानक शोर हुआ। इस आवाज को सुनकर विराट कोहली पीछे की ओर मुड़े और रोहित की तरफ देखते हुए नजर आए। कैमरे में कैद कोहली का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

हालांकि, वीडियो में रोहित के फिसलने की घटना दिखाई दे रही है, लेकिन उनकी स्थिति को लेकर किसी गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है।

बीसीसीआई ने चोट को लेकर नहीं दिया अपडेट

फिलहाल बीसीसीआई की ओर से रोहित शर्मा को किसी तरह की चोट लगने की पुष्टि नहीं की गई है। पहले वनडे में रोहित ने 35 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाए थे।

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। जॉन कैंपबेल ने 60 गेंदों पर 62 रन और आमिर जांगो ने 58 रन बनाए।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और नीतीश रेड्डी को एक विकेट मिला।

कोहली और गिल के शतक से भारत की बड़ी जीत

296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर 300 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली 88 गेंदों पर 10 चौकों और नौ छक्कों की मदद से 139 रन बनाकर नाबाद रहे।

कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार शतक लगाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। दोनों की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

30 सितंबर को दूसरा वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला तीन अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। टी20 सीरीज की शुरुआत छह अक्टूबर से होगी।

यूपी के अर्श व छत्तीसगढ़ के सौरव उलटफेर कर पुरुष युगल के फाइनल में
डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

लखनऊ : सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू की जोड़ी ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में उलटफेर भरी जीत के साथ पुरुष युगल फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अर्श व सौरव की सोमवार को कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी से खिताबी भिड़ंत होगी। भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 लाख रुपए की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में रविवार को सेमीफाइनल खेले गए। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले सोमवार 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा।

पुरुष एकल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना व दूसरी वरीय हरियाणा के रवि जबकि महिला एकल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी व तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने पिछले संस्करण के विजेता व शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले को 15-13, 17-15 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। अर्श व सौरव ने कोर्ट पर शानदार जुगलबंदी का नजारा पेश करते हुए सटीक शॉट व तेज सर्विस से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। अर्श व सौरव ने पहले गेम में 13-13 के स्कोर के बाद लगातार दो अंक जुटाकर बढ़त बनाते हुए गेम जीता।

दूसरे गेम में भी मुकाबला बराबरी का रहा और एक-एक अंक के लिए जोरदार टक्कर हुई। 15-15 से बराबरी के बाद अर्श व सौरव ने लगातार दो अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया। दोनों की यह नई साझेदारी है। इससे पहले वे ऑल इंडिया चेन्नई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। दूसरा सेमीफाइनल क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली दो जोड़ियों के बीच हुआ, जिसमें कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी ने ओडिशा के अभिनाश मोहंती व आयुष पटनायक को 15-8, 15-10 से हराया।

महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी के खिलाफ पांचवीं वरीय गुजरात की श्रेया लेले ने घुटने में चोट के चलते मैच बीच में छोड़ दिया। उस समय रिजुल सैनी 15-9, 12-15, 13-12 से आगे थीं। रिजुल ने पहला गेम जीता, जबकि दूसरे गेम में श्रेया ने वापसी की। तीसरे गेम में रिजुल के एक अंक की बढ़त के दौरान शॉट खेलते समय श्रेया के घुटने में चोट लगी और वह आगे नहीं खेल सकी। दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने पांचवीं वरीय राजस्थान की स्नेहा लांबा को 15-4, 15-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना ने छठी वरीय उत्तराखंड के अंश नेगी को 15-12, 12-15, 15-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय हरियाणा के रवि को फाइनल में प्रवेश मिल गया। उनके प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के रघु मरिस्वामी क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद पारिवारिक कारणों के चलते टूर्नामेंट से हट गए थे।

मिश्रित युगल में गैर वरीय तमिलनाडु के संजय श्रीवास्तव डी व आद्या वरियानाथ ने छठी वरीय दिल्ली के नितिन कुमार व मणिपुर की प्रिया देवी कोंजेंगबम को 12-15, 18-16, 15-9 से हराकर उलटफेर किया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के भव्य छाबड़ा व उत्तराखंड की अदिति भट्ट की क्वालीफायर जोड़ी ने दिल्ली के वंश देव व मिजोरम की लालरेमपुई को 15-8, 13-15, 15-13 से हराया। महिला युगल के पहले सेमीफाइनल में दूसरी वरीय केरल की नयना एस.ओएसिस व तमिलनाडु की वर्षिनी विश्वनाथ ने पांचवीं वरीय कर्नाटक की रश्मि गणेश व अमृता पी को 15-11, 10-15, 16-14 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीय उत्तराखंड की अदिति भट्ट व महाराष्ट्र की श्रवाणी वालेकर ने कर्नाटक की नाइसा करियप्पा व तमिलनाडु की प्रवंदिका राघवन को 15-11, 15-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।